सिद्धार्थनगर के किसानों के लिए जरूरी सूचना.. बारिश-चक्रवात से फसल क्षति पर 72 घंटे में दें सूचना, मिलेगा फसल बीमा का लाभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर जिले में 24 से 26 सितंबर 2026 के बीच हुई अचानक बारिश, तेज आंधी और चक्रवाती मौसम से फसल को नुकसान होने पर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति का लाभ मिल सकता है।
योजना के तहत असफल बुवाई, खड़ी फसल में प्राकृतिक आपदा से नुकसान, रोग-कीट, ओलावृष्टि, जलभराव (धान को छोड़कर), बादल फटना, भूस्खलन और आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं से होने वाली क्षति को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कवर किया गया है। वहीं, फसल कटाई के बाद 14 दिनों तक खेत में सुखाने के लिए रखी फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, चक्रवाती बारिश और बेमौसम बारिश से हुए नुकसान पर भी बीमा सुरक्षा का प्रावधान है।
72 घंटे के भीतर दर्ज कराएं सूचना फसल क्षति होने पर किसान 72 घंटे के अंदर अपनी सूचना दर्ज कराएं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 14447, वेबसाइट
www.pmfby.gov.in, बीमा कंपनी के जिला/ब्लॉक प्रतिनिधि अथवा कृषि विभाग के विकासखंड स्तरीय कर्मचारियों से संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा सहायक विकास अधिकारी (कृषि), प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी, बीटीएम, एटीएम, जिला कृषि अधिकारी अथवा उप कृषि निदेशक कार्यालय में भी फसल क्षति की सूचना दी जा सकती है।
विभाग के अनुसार, समय से सूचना मिलने पर नियमानुसार सर्वेक्षण कराया जाएगा और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के तहत पात्र किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी, सिद्धार्थनगर ने किसानों से फसल क्षति की सूचना निर्धारित समय सीमा में देने की अपील की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर में चोरों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। डुमरियागंज…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के बांसी में जिला बदर अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश के…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मोहाना पुलिस ने ऑपरेशन कवच के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र में बिथरिया पुल के पास राप्ती नदी में विशालकाय घड़ियाल दिखाई देने की सूचना…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर में 'सेवा संकल्प' अभियान के तहत "सिद्धार्थनगर में पर्यटनः…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।