Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

प्रगति छात्रवृत्ति ने शानू की पढ़ाई को दिया संबल, सपनों को मिली नई उड़ान सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्रवृत्ति से आर्थिक चुनौतियां हुईं कम

28 Sep 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रगति छात्रवृत्ति ने शानू की पढ़ाई को दिया संबल, सपनों को मिली नई उड़ान सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्रवृत्ति से आर्थिक चुनौतियां हुईं कम - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 28 सितंबर। आर्थिक परिस्थितियां पढ़ाई के रास्ते में बाधा न बनें, तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। आगर-मालवा के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा शानू भेरिया की कहानी इसका उदाहरण है। मध्यप्रदेश के भानपुरा के सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली शानू का चयन केंद्र सरकार की प्रगति छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है।

योजना के तहत शानू को प्रतिवर्ष 50 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिल रही है। इस आर्थिक सहायता से उन्हें शिक्षा से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिल रही है। साथ ही वे अपने कौशल को निखारने और नई क्षमताएं विकसित करने पर भी ध्यान दे पा रही हैं।

छात्रवृत्ति से आर्थिक चुनौतियां कम होने के साथ शानू को अपनी पढ़ाई जारी रखने और भविष्य के सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास मिला है। वर्तमान में वे सिविल इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर आत्मविश्वास के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ रही हैं।

प्रगति छात्रवृत्ति योजना तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं के लिए आर्थिक सहयोग का माध्यम बनकर उन्हें शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आज *शरद पूर्णिमा* के दिन *भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में गोपियों के साथ महारास* किया था।
Mahendragarh25 Oct

आज *शरद पूर्णिमा* के दिन *भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में गोपियों के साथ महारास* किया था।

- आज *शरद पूर्णिमा* के दिन *भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में गोपियों के साथ महारास* किया था। इसलिए…

पूरी खबर पढ़ें →
जीतू पटवारी का कटनी आगमन कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हुआ भव्य स्वागत कटनी में खनन माफिया एवं भ्रष्टाचार को लेकर भी उठाई आवाज
Katni25 Oct

जीतू पटवारी का कटनी आगमन कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हुआ भव्य स्वागत कटनी में खनन माफिया एवं भ्रष्टाचार को लेकर भी उठाई आवाज

कटनी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के कटनी आगमन पर पीर बाबा बायपास के पास जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
फरक्का जलसंधि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू के गार्डन बाजार स्थित कार्यालय में बैठक की गई आयोजित।
Munger25 Oct

फरक्का जलसंधि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू के गार्डन बाजार स्थित कार्यालय में बैठक की गई आयोजित।

मुंगेर में JDU की अहम बैठक! 2 नवंबर के फरक्का जलसंधि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गार्डन बाजार…

पूरी खबर पढ़ें →
रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड को महापौर की बड़ी सौगात 50,15 लाख से सुदरढू होगी आधार भूत संरचना राह‌गीर और विधार्थीयो को मिलेगी राहत वार्ड में आकर लेगा नया सामुदायिक भवन
सनसनीखेज हत्याकांड के तीनों आरोपी 24 घंटे के भीतर किए दिगौड़ा पुलिस ने गिरफ्तार
Tikamgarh25 Oct

सनसनीखेज हत्याकांड के तीनों आरोपी 24 घंटे के भीतर किए दिगौड़ा पुलिस ने गिरफ्तार

दिगौड़ा थाना क्षेत्र में हुआ सनसनीखेज हत्याकांड: फायरिंग कर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को किया पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!