*नारनौल हुआ राधा नाममय, जगी राधा कृष्ण की धुन……* *नारनौल शहर में राधे नाम की प्रभात फेरी एवं लोगों के मन में राधा नाम की अलख जगाने वाली प्रथम संस्था राधा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*नारनौल हुआ राधा नाममय, जगी राधा कृष्ण की धुन……*
*नारनौल शहर में राधे नाम की प्रभात फेरी एवं लोगों के मन में राधा नाम की अलख जगाने वाली प्रथम संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा प्रभात फेरी की कड़ी में रविवार को 197वी प्रभात फेरी नई मंडी अग्रसेन चौक सुनील कुमार पुत्र शंकर लाल सालासर मेडिकल वाले के निवास स्थान से आयोजित की गई।*
*प्रातः 06:30 बजे आयोजित इस प्रभात फेरी में यजमान ने आए हुए सभी भक्तों का अभिवादन करते हुए चंदन तिलक लगाकर सम्मान किया। ठाकुर जी की अगुवाई में आयोजित इस प्रभात फेरी में यजमान ने लोगों के साथ ढोल- मर्दंग बजाते हुए,राधे-राधे नाम का जाप किया।*
*महिलाएं बच्चे एवं पुरुष हाथों में झांज मंजीरा लेकर ढोल नगाड़ों की थाप पर किला रोड से खड़ीखड़ी मोहल्ले में से होते हुए झूमते-नाचते- गाते हुए जब भक्तों की टोलियां जा रही थी तो सारा वातावरण ऐसा लग रहा था,जैसे कि वृंदावन की गलियों में राधा रानी के भक्तों की टोलियां झूम रही थी।
पुष्प वर्षा के साथ ऐसा व्यतीत हो रहा था मानो बच्चे-बुढे,जवान, पुरुष एवं महिलाएं सभी राधा नाम के संकीर्तन में मदहोश होकर अपने इष्ट देव को याद कर रहे हो* । *राधा नाम के रंग में डूबे सैकड़ो की संख्या में भक्तजन भक्ति भाव मे डूबे सैकड़ो की संख्या मे बच्चे, बूढ़े,पुरुष,महिलाएं, नोजवान व धर्म प्रेमी लोगों ने नाचते- गाते तालियां बजाते हुए राधा नाम जाप किया,ऐसे लगने लग गया है, जैसे हम किसी अलग दुनिया में आ गए हो,जहां पर केवल राधा नाम ही चलता हो,शुद्ध मन के साथ प्रकृति के हर जीव जंतु को भगवान का स्मरण करने में एक नई ऊर्जा प्राप्त हो रही थी।*
*आगामी भव्य प्रभात फेरी का आयोजन श्री ओम प्रकाश बत्रा, राजेश बत्रा के निवास स्थान मोहल्ला बावड़ीपुर गुरुद्वारे के पास आयोजन की सूचना दी गई।
अंत मे सनातन धर्म के जयकारों के साथ सभी को प्रसाद वितरित किया गया।*
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मुंगेर में JDU की अहम बैठक! 2 नवंबर के फरक्का जलसंधि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गार्डन बाजार…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदेभारत लाइव टीवी न्यूज के लिए शहडोल से जिला ब्यूरो शुभम् सिंह बिसेन की रिपोर्ट शहडोल, आज के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*बक्सी गांव में दोहरी नागरिकता जांच: आखिर कब होगी कार्रवाई, कब खुलेगा दस्तावेजों का राज?* नवाबगज-बहराइच। जनपद बहराइच…
पूरी खबर पढ़ें →
01 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर एक नया राज्य बना था, छत्तीसगढ राज्य। 01 नवंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
साइबर थाना पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी का मोबाइल फोन हैक करके उसके बैंक खातो से लगभग 01…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।