Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

भवानी सेवा समिति ने मनाई शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती

28 Sep 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भवानी सेवा समिति ने मनाई शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * काकागंज वार्ड में भवानी सेवा समिति के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती श्रद्धा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वार्डवासियों ने सरदार भगत सिंह जी के छायाचित्र पर तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर समाजसेवी इंजी. आकाश कोरी ने सरदार भगत सिंह जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन एवं राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि भगत सिंह जी का नाम लेते ही प्रत्येक भारतीय के भीतर देशभक्ति का जज्बा जाग उठता है। उन्होंने देशवासियों को सिखाया कि देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि त्याग और कर्म में दिखाई देती है।

जिस उम्र में युवा अपने भविष्य के सपने देखते हैं, उस उम्र में भगत सिंह जी ने भारत के भविष्य के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वे फांसी के फंदे पर भी मुस्कुराते रहे, क्योंकि उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि था।

इंजी. आकाश कोरी ने कहा कि हँसकर झूल गया फाँसी पर, भगत सिंह मस्ताना था,भारत माँ की आज़ादी का, वो सच्चा दीवाना था।

उन्होंने कहा कि आज भारत स्वतंत्र है, लेकिन राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी हम सभी की है। हमें नशे, भ्रष्टाचार और सामाजिक भेदभाव जैसी बुराइयों के खिलाफ मिलकर कार्य करना होगा तथा युवाओं को शिक्षा, रोजगार और राष्ट्र निर्माण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करना होगा।

इस अवसर पर उपस्थित वार्डवासियों ने शहीद भगत सिंह जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज को जोड़ने और भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने “शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह अमर रहें,भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष के साथ अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सोनू उरया, रतन,गोकुल,अशोक लंबरदार, हेमंत,संजू,राजा,बिहारी,कुंदन दाऊ,कुलदीप, बेटू, लाडू, जित्तू वेन,खेमदाऊ, हरीश आदि उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
Singrauli19 Oct

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ganganagar19 Oct

सरपंची के चक्कर में भूले अपना दायित्व,नशा मुक्त समाज बनाने का दावा करने वाले भूले अपना कर्तव्य।

श्री गंगानगर जिले के ग्राम पंचायत पक्की में चुनाव का दौर धीरे धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रहा है।और…

पूरी खबर पढ़ें →
भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष बने चौधरी ऋषिपाल सिंह
Moradabad18 Oct

भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष बने चौधरी ऋषिपाल सिंह

तहसील कांठ क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितता पर जिला पंचायत सीधी का शिकंजा, 9 जिम्मेदारों को नोटिस अहिरनटोला पंचायत में फर्जी मूल्यांकन व भुगतान के आरोपों की जांच; करीब ₹15.46 लाख की राशि से
error: Content is protected !!