कांठ में दशहरा मेला ग्राउंड का नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम ने किया निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ नगर के दशहरा मेला ग्राउंड में 20 अक्तूबर को होने वाले दशहरा मेले और रामलीला मंचन से पहले रविवार को कांठ के नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम ने मेला ग्राउंड पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा और निरीक्षण किया। उन्होंने यहां नगर पंचायत की ओर से करोड़ों की लागत से कराए जा रहे विकास कार्यों को भी देखा और मेले से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश संबंधितों को दिए।
बता दें कि नगर पंचायत प्रशासन कांठ की ओर से दशहरा मेला ग्राउंड का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है, साथ ही यहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम से एक भव्य स्वागत द्वार भी बनवाया जा रहा है। मेला ग्राउंड की चाहर दीवार से लेकर ग्राउंड में रंगीन सड़कें, टीन शेड, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, रंगमंच आदि कई कार्य कराए गए गए हैं। अब 20 अक्तूबर मंगलवार को विजय दशमीं पर यहां दशहरा मेला आयोजित होगा।
इससे पहले रविवार को कांठ के नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम मेला ग्राउंड पर पहुंचकर व्यवस्थाएं और चल रहे विकास कार्यों को देखा। उन्होंने आयोजक कमेटी के लोगों से भी बात की। इस दौरान रामलीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज बिश्नोई, नवनीत पहलवान, मास्टर सुरेंद्र कुमार बिश्नोई, विनोद लम्बरदार, त्रिवेद कुमार, युवा सपा नेता सहल दिलशाद, आरिफ मलिक, अतुल दिवाकर, सभासद चमन सिंह, मनोज कुमार, परवेज अंसारी, पिंटू बिश्नोई आदि उपस्थित रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अयोध्या…
पूरी खबर पढ़ें →
-- भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान, परिसर के विकास का दिया आश्वासन…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, पट्टी मौढ़ा की कक्षा 11 की छात्रा कनक सिंह को मिशन शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
तहसील कांठ क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।