कांठ: टॉपर छात्रा कनक सिंह बनीं एक दिन की वित्त एवं लेखा अधिकारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, पट्टी मौढ़ा की छात्रा कनक सिंह को एक दिन के लिए वित्त एवं लेखा अधिकारी, मुरादाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कनक ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश स्तर पर दसवां और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वह वर्तमान में कक्षा 11 में अध्ययनरत हैं।
अधिकारी की भूमिका में कनक ने कार्यालय पहुंचकर विभागीय कामकाज को करीब से जाना। उन्होंने कर्मचारियों से विभिन्न कार्यों की प्रक्रिया समझी और कार्यालय में होने वाले कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए स्टाफ को आवश्यक निर्देश भी दिए। कार्यालय में छात्रा का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
कनक की इस उपलब्धि पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के अध्यक्ष अजय कुमार बिश्नोई, प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी और प्रधानाचार्य मदन सिंह ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवसर छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें भविष्य में जिम्मेदार पदों पर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कनक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsपंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अयोध्या…
पूरी खबर पढ़ें →
-- भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का किया आह्वान, परिसर के विकास का दिया आश्वासन…
पूरी खबर पढ़ें →
तहसील कांठ क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ नगर के दशहरा मेला ग्राउंड में 20 अक्तूबर को होने वाले दशहरा मेले और रामलीला मंचन से…
पूरी खबर पढ़ें →
रायबरेली। थाना क्षेत्र नसीराबाद के पूरे भवाना मजरे कोलवा गांव में 17 और 18 तारीख की रात अज्ञात…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।