अहीरों का बास (सुदरासन) में खेत की खुदाई के दौरान मिली जैन तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की प्राचीन प्रतिमा के संबंध में आम सूचना जारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, जिले की मौलासर तहसील के अंतर्गत ग्राम अहीरों का बास (सुदरासन) में एक खेत में कृषि कार्य के दौरान एक अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक जैन प्रतिमा प्राप्त हुई है। पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट के बाद इस बेशकीमती प्रतिमा को वर्तमान में सुरक्षा की दृष्टि से कुचामन सिटी के राजकीय कोषागार (ट्रेजरी) में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
खेत में खुदाई के दौरान मिली प्रतिमा के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुदासन के खसरा नंबर 194 (रकबा 3.46 हेक्टेयर) भूमि के खातेदार श्री मँगलाराम पुत्र श्री जगदीश प्रसाद एवं श्री रामनिवास पुत्र श्री जगदीश प्रसाद के खेत में कृषि कार्य (खुदाई) करते समय यह प्राचीन मूर्ति/प्रतिमा जमीन के भीतर से निकली।
अधीक्षक पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, अजमेर वृत्त एवं नाहरगढ़ की तकनीकी रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रतिमा जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की है। लगभग 3 फीट ऊँची, 2 फीट चौड़ी और 6 इंच मोटाई वाली यह प्रतिमा पद्मासन मुद्रा, शांत एवं ध्यानस्थ अवस्था में है। प्रतिमा के आसन भाग पर तीर्थंकर का लांछन 'मृग' (हिरण) उत्कीर्ण है, जिससे इसकी पहचान भगवान शांतिनाथ के रूप में सुनिश्चित हुई है। प्रतिमा के शीर्ष भाग पर छत्र, प्रभामंडल, चँवरधारी और उड़ते हुए विद्याधर देव की आकृतियां जैन मूर्तिकला की पारंपरिक और उत्कृष्ट शैली को दर्शाती हैं। वर्तमान में प्रतिमा की संरक्षण अवस्था खंडित एवं आंशिक क्षतिग्रस्त है।
जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अवधेश मीना ने बताया कि इस प्राचीन प्रतिमा के संबंध में भारतीय निखात निधि अधिनियम, 1878 (Indian Treasure Trove Act) के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यदि कोई व्यक्ति या संस्था इस प्राचीन प्रतिमा के संबंध में अपना विधिक स्वामित्व या अधिकार रखती है, तो वह दिनांक 29 जनवरी 2027 तक कार्यालय समय में जिला कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्यों, प्रमाणों एवं आधारों सहित अपना दावा प्रस्तुत कर सकता है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार का दावा या आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

खानपुर। हाड़ौती की बहुप्रतीक्षित परवन वृहद बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना अब पूर्णता की ओर है। अकावद कलां में निर्माणाधीन…
पूरी खबर पढ़ें →
रोहट ब्लाक स्तरीय पोषण मेला का आंगनवाड़ी केंद्र तीन पर हुआ आयोजन रोहट में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 3…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर।जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड डिस्कॉम की ओर से खानपुर नगर के बारां मार्ग पर स्थित सहायक अभियंता…
पूरी खबर पढ़ें →
बीते दिन फ़रीदाबाद के सीही गांव मे तीन वर्षीय नेहा एक 200 फिट गहरे बोरवेल मे खेलते समय…
पूरी खबर पढ़ें →
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी को लेकर करनाल मे बड़ा विरोध…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में राज्य सरकार के आदेशानुसार और प्रशासनिक प्रशिक्षण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिला मुख्यालय पर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।