नेशनल हाईवे टास्क फोर्स ने अवैध रूप से खड़े 52 वाहनों पर की कार्रवाई 4 लाख रुपये का किया चालान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
28 सितंबर 2026
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को नेशनल हाईवे टास्क फोर्स टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।
इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अनाधिकृत एवं अवैध रूप से खड़े भारी एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन कर सड़क किनारे पार्क किए गए कुल 52 वाहनों के विरुद्ध चालान काटा गया, जिनसे कुल ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) का जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान में परिवहन कार्यालय से मोटरयान निरीक्षक, जिला सड़क सुरक्षा टीम, पुलिस पदाधिकारी एवं बल तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की रूट पेट्रोलिंग व्हीकल टीम संयुक्त रूप से शामिल रही। टीम द्वारा हाईवे के विभिन्न संवेदनशील हिस्सों का निरीक्षण कर यातायात बाधित कर रहे वाहनों पर त्वरित कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के साथ-साथ टीम ने वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों को सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा न करने की सख्त हिदायत दी। उन्हें समझाया गया कि हाईवे किनारे खड़े वाहन अक्सर गंभीर एवं जानलेवा सड़क हादसों का मुख्य कारण बनते हैं। चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नियम तोड़ने वाले वाहन मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध भविष्य में और भी सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को रोजगारपरक शिक्षा के केंद्र के…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने ‘नमो भारत’ नाम…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने नव-चयनित पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मिलने वाले…
पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां भगवती की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं…
पूरी खबर पढ़ें →
सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा का भव्य जागरण, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु नेशनल टीवी पर अपनी…
पूरी खबर पढ़ें →
नलखेड़ा। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते नलखेड़ा में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी। ऐसे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।