Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

धनबाद जगरिया मै भगतडीह निवासी संजीव पांडेय बने साइबर ठगी के शिकार; APK फाइल से फोन हैक कर उड़ाए 99 हजार रुपये

29 Sep 2026, 08:36 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धनबाद जगरिया मै भगतडीह निवासी संजीव पांडेय बने साइबर ठगी के शिकार; APK फाइल से फोन हैक कर उड़ाए 99 हजार रुपये - धनबाद, झारखंड

व्हाट्सएप ग्रुप में आई अनजान फाइलों से सावधान रहने की अपील; 1930 पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई का इंतजार

धनबाद झरिया मै व्हाट्सएप पर आई एक अनजान APK फाइल और ऑटो-डाउनलोड की लापरवाही ने एक गरीब परिवार की गाढ़ी कमाई पर पानी फेर दिया। झरिया के भगतडीह (दुखहरणी मंदिर के समीप) निवासी संजीव कुमार पांडेय (पिता: श्याम सुंदर पांडेय) साइबर ठगों का शिकार बन गए हैं। शातिर अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर दो किस्तों में कुल 99 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली।

ऑटो-डाउनलोड बनी ठगी की वजह

पीड़ित संजीव पांडेय ने बताया कि बीते 24 सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान ग्रुप के माध्यम से एक APK फाइल आई थी। मोबाइल में 'मीडिया ऑटो-डाउनलोड' ऑप्शन ऑन रहने के कारण वह फाइल अपने आप डाउनलोड हो गई। इसके कुछ ही देर बाद साइबर अपराधियों ने उनके फोन को पूरी तरह हैक कर लिया।

फोन पर एक के बाद एक कई ओटीपी (OTP) के मैसेज आने लगे, जिससे घबराकर उन्होंने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया। लेकिन जब फोन दोबारा ऑन किया, तो बैंक ऑफ इंडिया की एना (Ena) शाखा स्थित उनके खाते से दो बार में—पहले 49,000 रुपये और फिर 50,000 रुपये पार हो चुके थे।

बोकारो के युवक के खाते में भेजे गए पैसे

अकाउंट से पैसे कटने का मैसेज मिलते ही पीड़ित तुरंत बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचे। बैंक अधिकारियों द्वारा जांच करने पर पता चला कि निकाली गई पूरी राशि बोकारो के सेक्टर-4 निवासी एक युवक के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है।

थाने से लेकर 1930 तक गुहार, अब भी कार्रवाई का इंतजार

घटना की भनक लगते ही संजीव पांडेय ने झरिया थाना पहुंचकर लिखित सूचना दी। इसके बाद वे धनबाद स्थित साइबर थाना भी पहुंचे। साइबर पुलिस के निर्देश पर उन्होंने राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक ठगों की गिरफ्तारी या पैसे की रिकवरी को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

पीड़ित की आपबीती: "एक-एक पैसा जोड़कर जमा की थी पूंजी"

पीड़ित संजीव पांडेय ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि वे एक गरीब ब्राह्मण परिवार से आते हैं और पूजा-पाठ व मशक्कत करके एक-एक रुपया जोड़कर यह राशि जमा की थी। ठगी के बाद उनके परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन व उच्च अधिकारियों से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Haryana : उद्योग की जरूरतों के हिसाब से तैयार होंगे ITI के युवा, हरियाणा के 60 संस्थानों में बदलेगा प्रशिक्षण मॉडल
Kurukshetra18 Oct

Haryana : उद्योग की जरूरतों के हिसाब से तैयार होंगे ITI के युवा, हरियाणा के 60 संस्थानों में बदलेगा प्रशिक्षण मॉडल

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को रोजगारपरक शिक्षा के केंद्र के…

पूरी खबर पढ़ें →
नमो भारत को ”राष्ट्र-नमन” से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी
हरियाणा के पटवारियों की बल्ले-बल्ले; नायब सरकार ने बढ़ाया प्रशिक्षण वेतन, एरियर भी मिलेगा…जानिए कब
Kurukshetra18 Oct

हरियाणा के पटवारियों की बल्ले-बल्ले; नायब सरकार ने बढ़ाया प्रशिक्षण वेतन, एरियर भी मिलेगा…जानिए कब

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने नव-चयनित पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान मिलने वाले…

पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज में 39वां मां भगवती जागरण एवं विशाल पूजा समारोह, भव्य भंडारे का भी होगा आयोजन
Kheri18 Oct

बांकेगंज में 39वां मां भगवती जागरण एवं विशाल पूजा समारोह, भव्य भंडारे का भी होगा आयोजन

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां भगवती की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं…

पूरी खबर पढ़ें →
सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा का भव्य जागरण, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
Azamgarh18 Oct

सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा का भव्य जागरण, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

सर्वोदय कॉन्वेंट स्कूल में मां दुर्गा का भव्य जागरण, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु नेशनल टीवी पर अपनी…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मूसलाधार बारिश में भी डटी रहीं टीआई, नलखेड़ा में खुद संभाली यातायात व्यवस्था
Agar-Malwa18 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मूसलाधार बारिश में भी डटी रहीं टीआई, नलखेड़ा में खुद संभाली यातायात व्यवस्था

नलखेड़ा। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते नलखेड़ा में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी। ऐसे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!