Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

बेगूं से मध्यप्रदेश बॉर्डर तक 21 किमी बाईपास सड़क का निर्माण शुरू

29 Sep 2026, 11:58 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेगूं से मध्यप्रदेश बॉर्डर तक 21 किमी बाईपास सड़क का निर्माण शुरू - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा

बेगूं। क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में राजस्थान से मध्यप्रदेश सीमा तक बनने वाले बाईपास सड़क का निर्माण कार्य सोमवार शाम को शुरू हो गया। करीब 21 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 28 करोड़ रुपए खर्च होंगे। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और वाहन चालकों में खुशी का माहौल है।

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रामकेश मीणा ने बताया कि बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा बजट में बाईपास सड़क की घोषणा की गई थी। सड़क निर्माण के लिए टेंडर एवं वर्क ऑर्डर पहले ही जारी किए जा चुके थे। सोमवार शाम को जेसीबी मशीनों के माध्यम से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया।

जयसिंहपुरा से धामंचा तक बनेगी सड़क

यह बाईपास सड़क बेगूं-रावतभाटा मार्ग पर स्थित जयसिंहपुरा गांव से शुरू होकर बामनहेड़ा, चेची, रामपुरिया और सेमलिया होते हुए धामंचा गांव के समीप मध्यप्रदेश रोड से जुड़ेगी। करीब 21 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लगभग एक वर्ष में पूरा होने की संभावना है।

बाईपास सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ ही राजस्थान से मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले वाहनों को भी बेहतर मार्ग उपलब्ध होगा। सड़क निर्माण शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात बताया तथा विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ और राज्य सरकार का आभार जताया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।
Mahrajganj29 Sep

शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।

महराजगंज। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला परिषद गेट के पास मंगलवार सुबह एक कपड़े की दुकान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!