Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दुर्घटनाओं को रोकने दिए निर्देश

29 Sep 2026, 11:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दुर्घटनाओं को रोकने दिए निर्देश - डीडवाना-कुचामन, राजस्थान

डीडवाना-कुचामन, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, ब्लैक स्पॉट, राजमार्गों पर अतिक्रमण, सड़कों की मरम्मत सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि जिले में चिह्नित किए गए सभी ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) पर सुधारात्मक कार्य शुरू किया जाए। इन स्थानों पर आवश्यक संकेतक (साइन बोर्ड), स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टर लाइटें लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाने, बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग,शराब पीकर वाहन चलाने और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी करने तथा राजमार्गों से झाड़ियों व अतिक्रमण हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

बैठक में उन्होंने दुर्घटनाओं के सही विश्लेषण और सटीक योजना के लिए iRAD सिस्टम पर सभी दुर्घटनाओं की समय पर और लाइव एंट्री करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल-कॉलेजों के पास वाहनों की गति सीमा को नियंत्रित करने और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता फूल सिंह, जिला परिवहन अधिकारी सुप्रिया विश्नोई, रिडकोर के परियोजना प्रबंधक कैप्टन जितेंद्र सिंह,जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नगर परिषद और संबंधित सड़क एजेन्सी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman29 Sep

1 अक्टूबर को आयोजित होगा जिला स्तरीय ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

डीडवाना-कुचामन, राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी 1 अक्टूबर 2026 को डीडवाना के टाउन हॉल में जिला स्तरीय 'मुख्यमंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को संगीत मंच परिवार ने दी भावपूर्ण स्वरांजलि जन्मदिवस पर दीप प्रज्वलित कर कलाकारों ने प्रस्तुत किए उनके सदाबहार गीत
Jhalawar29 Sep

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को संगीत मंच परिवार ने दी भावपूर्ण स्वरांजलि जन्मदिवस पर दीप प्रज्वलित कर कलाकारों ने प्रस्तुत किए उनके सदाबहार गीत

झालावाड़, 29 सितंबर। संगीत मंच परिवार संस्थान, झालावाड़ की ओर से स्वर कोकिला भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर…

पूरी खबर पढ़ें →
आर्यभट्ट हॉस्टल का औचक निरीक्षण, नशा मुक्ति को जांच और लेकर छात्रों से संवाद
Sagar29 Sep

आर्यभट्ट हॉस्टल का औचक निरीक्षण, नशा मुक्ति को जांच और लेकर छात्रों से संवाद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!