स्वर कोकिला लता मंगेशकर को संगीत मंच परिवार ने दी भावपूर्ण स्वरांजलि जन्मदिवस पर दीप प्रज्वलित कर कलाकारों ने प्रस्तुत किए उनके सदाबहार गीत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


झालावाड़, 29 सितंबर। संगीत मंच परिवार संस्थान, झालावाड़ की ओर से स्वर कोकिला भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर का जन्मदिवस भावपूर्ण ढंग से मनाया गया। शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों एवं कलाकारों ने लता मंगेशकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अमर गीतों के माध्यम से भावांजलि दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की मातृशक्ति द्वारा मां सरस्वती एवं लता मंगेशकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद रामलखन शर्मा ने सुमधुर गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया।
संस्थान अध्यक्ष असलम खान ‘सिंगर’ ने कहा कि संगीत मंच परिवार विभिन्न महान गायकों के जन्मदिवस एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता रहा है। उन्होंने लता मंगेशकर को भारतीय संगीत जगत की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके गीतों को पीढ़ियों तक प्रेरणा देने वाला बताया।
कार्यक्रम में बाल मुकुंद वर्मा एवं सुनीता वर्मा ने युगल गीत प्रस्तुत किया। श्रीराम वैष्णव एवं मधुबाला ने युगल गीत से समां बांधा। इसके बाद चैतन्य शर्मा ने ‘ये रात ये मौसम का’ तथा अन्य कलाकारों ने लता मंगेशकर के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में कमल कुमार गुप्ता, विनोद गोड़, रामलखन शर्मा, कल्पना ठाकुर, रीना पाटीदार सहित अनेक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन सचिव राकेश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों, कलाकारों एवं संगीतप्रेमियों की सहभागिता रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsडीडवाना कुचामन/ जयपुर, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsडीडवाना-कुचामन, जिले में राज्य सरकार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशन में जिले में खाद्य सुरक्षा योजना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsडीडवाना-कुचामन, राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी 1 अक्टूबर 2026 को डीडवाना के टाउन हॉल में जिला स्तरीय 'मुख्यमंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
पणजी, गोवा: 15वें राज्य सड़क सुरक्षा सप्ताह–2026 के तहत उत्तरी गोवा कलेक्टर कार्यालय की ओर से सड़क सुरक्षा…
पूरी खबर पढ़ें →
*सेमीफाइनल में टोंक-बिकानेर और जयपुर-जोधपुर* पाली 29 सितम्बर। सेंट जेवियर उच्च माध्यमिक विद्यालय की मेजबानी में आयोजित 70वीं…
पूरी खबर पढ़ें →
*बाल संरक्षण एवं बाल नशा मुक्ति संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित* पाली, 29 सितम्बर। जिला बाल संरक्षण इकाई…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।