Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

सेमीफाइनल में टोंक-बिकानेर और जयपुर-जोधपुर*

29 Sep 2026, 08:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेमीफाइनल में टोंक-बिकानेर और जयपुर-जोधपुर* - PALI, राजस्थान

*सेमीफाइनल में टोंक-बिकानेर और जयपुर-जोधपुर*
पाली 29 सितम्बर। सेंट जेवियर उच्च माध्यमिक विद्यालय की मेजबानी में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयी लॉन टेनिस प्रतियोगिता में मंगलवार को विभिन्न रोमांचक मुकाबले हुए।

कोर्ट पर जीत के लिए खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जमकर दमखम लगाया। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों की 50 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं।

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में दिखा रोमांच -प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य उमा यादव ने बताया कि मंगलवार को छात्रा वर्ग में अजमेर, टोंक, नागौर, बीकानेर, जयपुर, उदयपुर, हनुमानगढ़ और जोधपुर की टीमों ने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भाग लिया। मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में टोंक का मुकाबला बीकानेर तथा जयपुर का मुकाबला जोधपुर से होगा। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बीकानेर स्तर से आए निर्णायकों ने संभाली जिम्मेदारी -प्रतियोगिता में निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मुकाबले करवाने के लिए निर्णायकों की टीम तैनात की गई है। बीकानेर स्तर से शारीरिक शिक्षक प्रियंका कुमारी, भजनलाल, पुरुषोत्तम, नंदकिशोर बागड़ी, स्वरूप कुमार, उज्ज्वल दाधीच, प्रदीप, नरेश पाटीदार, विजयपाल सिंह एवं वीरेंद्र सिंह प्रियंका ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

आयोजन व्यवस्था में जुटा शिक्षा विभाग -प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कानाराम वागोरिया, एडीईओ तेज सिंह पंवार, सह संयोजक पिनल मोदी, सचिव राहुल परमार, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, जिला खेलकूद प्रभारी छेलेन्द्र सिंह राठौड़, राजेश पाटनेचा, कार्यालय खेलकूद प्रभारी लालचंद प्रजापति, शारीरिक शिक्षक भवानी बालवंशी, मुकेश मेवाड़ा, शैतानसिंह, कविता बालवंशी, मनोहर सिंह मुसालिया, अरुण चौधरी, विकास राजपुरोहित सहित खेल एवं शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों एवं टीम प्रभारियों में खासा उत्साह नजर आया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बाल संरक्षण एवं बाल नशा मुक्ति संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित*
Pali29 Sep

बाल संरक्षण एवं बाल नशा मुक्ति संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित*

*बाल संरक्षण एवं बाल नशा मुक्ति संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित* पाली, 29 सितम्बर। जिला बाल संरक्षण इकाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
125 आपदा मित्रों का सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, रेस्क्यू किट और लाइफ जैकेट वितरित
Agar-Malwa29 Sep

125 आपदा मित्रों का सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, रेस्क्यू किट और लाइफ जैकेट वितरित

आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना…

Katni29 Sep

नागरिकोंकी अपेक्षाओं और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रही महापौर जन सुनवाई

कटनी आपको बता दें कि शहर के नागरिकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को जानने के उद्देश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!