नागरिकोंकी अपेक्षाओं और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रही महापौर जन सुनवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
आपको बता दें कि शहर के नागरिकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को जानने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई आयोजित की गई। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की उपस्थिति में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने नगर निगम से संबंधित अपने प्रकरण प्रस्तुत किए और शहर की नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के माध्यम से वार्डों में मौजूद विभिन्न समस्याओं और नागरिकों की आवश्यकताओं से जुड़े कई विषय सामने आए। नागरिकों ने आवास,अतिक्रमण,सड़क, नाली, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य प्रकरण प्रस्तुत किए। महापौर ने नागरिकों के साथ सीधे संवाद करते हुए उनके प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित विभागों को त्वरित आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप शहर में सुविधाओं का विस्तार और व्यवस्थाओं में सुधार करना नगर निगम की प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधि और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थानीय आवश्यकताओं को समझने तथा विकास कार्यों को जनअपेक्षाओं के अनुरूप आगे बढ़ाने में सहायक होता है।
महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रकरणों की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की प्रगति पर नजर रखते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रकरणों के निराकरण की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाए।
जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी शाखाओं के प्रभारियों की मौजूदगी रही।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*बाल संरक्षण एवं बाल नशा मुक्ति संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित* पाली, 29 सितम्बर। जिला बाल संरक्षण इकाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*एएनएम प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित, 45 सीटों के लिए निर्धारित कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थियों…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना…
पूरी खबर पढ़ें →
नमस्कार आप देख रहे हैं , वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ समृद्ध वंदे भारत लाइव टीवी न्यूजEDITOR B…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती के डीटीआई कटरा में भ्रष्टाचार का खेल: ड्राइविंग टेस्ट पास कराने के नाम पर ₹2,000 मांगने का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।