Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

एएनएम प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित, 45 सीटों के लिए निर्धारित कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थियों को बुलाया गया, 85 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का हुआ सत्यापन*

29 Sep 2026, 08:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

*एएनएम प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित, 45 सीटों के लिए निर्धारित कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थियों को बुलाया गया, 85 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का हुआ सत्यापन*

पाली, 29 सितंबर 2026/ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश के लिए मंगलवार को राजकीय बांगड़ चिकित्सालय परिसर स्थित एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र, पाली में काउंसलिंग आयोजित की गई। दो वर्षीय एएनएम प्रशिक्षण की कुल 45 सीटों पर प्रवेश के लिए निर्धारित मैरिट एवं कटऑफ के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया गया था। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार गठित कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। काउंसलिंग के दौरान 85 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि एएनएम प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए लगभग 1500 आवेदन प्राप्त हुए थे। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में प्राप्त अंकों की मैरिट के आधार पर 45 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। काउंसलिंग के लिए निर्धारित सीटों के पांच गुना अभ्यर्थियों को कॉल लेटर डाक द्वारा भेजे गए थे। साथ ही पात्र अभ्यर्थियों की सूची पाली जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी जारी की गई थी।
कटऑफ के आधार पर बुलाए गए अभ्यर्थी
काउंसलिंग के लिए विभिन्न संवर्गों की निर्धारित कटऑफ के अनुसार अंक प्राप्त करने वाले पात्र अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया।
डॉ. मारवाल ने बताया कि काउंसलिंग में अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। रोस्टर के अनुसार मिलेगा आरक्षण का लाभ
एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य पारसमल कुमावत ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में राज्य सरकार द्वारा जारी रोस्टर का पूर्ण रूप से पालन कर निर्धारित रोस्टर के अनुसार आरक्षित संवर्गों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

*कमेटी ने किया दस्तावेजों का सत्यापन*
काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के दौरान जिला कलेक्टर के निर्देश पर गठित कमेटी के सदस्यों ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की। कमेटी में सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल, जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजेंद्र पाल सिंह चुंडावत, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक प्रकाश चंद तथा एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य पारसमल कुमावत शामिल रहे।
कमेटी द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन के साथ ही निर्धारित रोस्टर एवं आरक्षण प्रावधानों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बाल संरक्षण एवं बाल नशा मुक्ति संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित*
Pali29 Sep

बाल संरक्षण एवं बाल नशा मुक्ति संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित*

*बाल संरक्षण एवं बाल नशा मुक्ति संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित* पाली, 29 सितम्बर। जिला बाल संरक्षण इकाई…

पूरी खबर पढ़ें →
125 आपदा मित्रों का सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, रेस्क्यू किट और लाइफ जैकेट वितरित
Agar-Malwa29 Sep

125 आपदा मित्रों का सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, रेस्क्यू किट और लाइफ जैकेट वितरित

आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना…

पूरी खबर पढ़ें →
125 आपदा मित्रों का सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, रेस्क्यू किट और लाइफ जैकेट वितरित
Agar-Malwa29 Sep

125 आपदा मित्रों का सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, रेस्क्यू किट और लाइफ जैकेट वितरित

आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Katni29 Sep

नागरिकोंकी अपेक्षाओं और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रही महापौर जन सुनवाई

कटनी आपको बता दें कि शहर के नागरिकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को जानने के उद्देश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!