Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

गाज़ीपुर (सादात )। मेरे सपनों का भारत अभियान में छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल किए स्थान

30 Sep 2026, 10:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाज़ीपुर (सादात )। मेरे सपनों का भारत अभियान में छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल किए स्थान - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

सादात। विकसित भारत के संकल्प को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता एवं रचनात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सादात क्षेत्र स्थित जिउत दास इंटर कॉलेज चैनपुर सादात में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं माध्यमिक विद्यालयों के करीब 70 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ‘मेरे सपनों का भारत अभियान-2026’ के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

चित्रकला एवं पेंटिंग के माध्यम से बच्चों ने विकसित भारत की परिकल्पना को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देश के विकास, भविष्य की संभावनाओं और अपने सपनों के भारत को लेकर विचार व्यक्त किए।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी जानकारी और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। इन विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान
1-कक्षा 6 से 8 वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में अर्पिता भारद्वाज ने प्रथम, अनुष्का यादव ने द्वितीय तथा प्रिया गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

2-कक्षा 9 से 12 वर्ग की चित्रकला/पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रीति सोनकर प्रथम, श्रुति कुमारी द्वितीय और अभिषेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 3-इसी क्रम में भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा गुप्ता ने प्रथम, रुबी मौर्या ने द्वितीय तथा गार्गी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

4-सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में यश मोदनवाल ने प्रथम, आयुष तिवारी ने द्वितीय तथा विवेक कुशवाहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। आयोजकों के अनुसार इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता, तार्किक सोच, अभिव्यक्ति कौशल एवं सामान्य ज्ञान को विकसित करना है।

साथ ही प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को देश के विकास और विकसित भारत की संकल्पना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विकासखंड सादात के समस्त एआरपी सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यालयों से संबंधित लोग मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन
Ballia19 Oct

नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
Singrauli19 Oct

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…

पूरी खबर पढ़ें →
पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।
Pali19 Oct

पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।

पाली 19अकटुबंर। जोधपुर गौतम सभा के चुनाव संपन्न हुये।जिसमे गौतम सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेश कुमार जी जाजडा,(र्निविरोध निर्वाचित)उपाध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!