परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में फॉगिंग अभियान शुरू
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
रावतभाटा। बदलते मौसम के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर नगर पालिका की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में भी मंगलवार शाम फॉगिंग करवाई गई।
वार्ड नंबर 28 के पार्षद मनीष गिरी ने बताया कि वार्ड 28 से मनीष गिरी एवं वार्ड 25 से पार्षद राजू चौधरी ने नगर पालिका अध्यक्ष अनुसुइया नागर से परमाणु बिजलीघर कॉलोनी के वार्ड नंबर 16, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 में फॉगिंग करवाने की मांग की थी। मांग पर पालिका अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर पालिका की फॉगिंग टीम को कॉलोनी में भेजा।
मंगलवार शाम फॉगिंग टीम के अमित भाटी, प्रवीण अदिवाल एवं साहिल खान ने वार्ड नंबर 27 और 28 में फॉगिंग की। पालिका की ओर से बताया गया कि अभियान को कॉलोनी के अन्य वार्डों में भी जारी रखा जाएगा, ताकि मच्छरों के प्रकोप पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
पार्षद मनीष गिरी एवं राजू चौधरी ने कहा कि कॉलोनी के सभी वार्डों के निवासियों को साथ लेकर विकास एवं जनहित के कार्य किए जाएंगे। किसी भी वार्डवासी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने फॉगिंग अभियान शुरू करवाने पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुसुइया नागर का आभार जताया।
मनीष गिरी ने कहा कि बेगूं विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के मार्गदर्शन में विकास एवं जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। पालिका प्रशासन एवं सभी पार्षद प्रत्येक नागरिक को साथ लेकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने वार्ड 28 सहित समस्त कॉलोनीवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बस्ती से इस वक्त की खास खबर सामने आ रही है, जहां जनपद पुलिस के लिए गौरव का…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 29 सितम्बर, 2026 *सेवा संकल्प अभियान के तहत जे.के. सीमेंट फैक्ट्री में…
पूरी खबर पढ़ें →
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा के आरोपी अफरोज की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत की गई हिरासत…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨⚖️ बड़ी खबर | दिल्ली के भवन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त—7 मौतों और 12 घायलों के…
पूरी खबर पढ़ें →
मैलानी, लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के…
पूरी खबर पढ़ें →
NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार का आरोप—फर्जी विवरण और दस्तावेजों के बावजूद जारी हुआ प्रमाणपत्र, जांच की मांग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।