अधिक बारिश होने के कारण सफाई ना होने के कारण सड़क पर जमा हुआ पानी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश
नमस्कार मैं शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली तहसील सलोन से रिपोर्टर
रायबरेली के राही ब्लॉक क्षेत्र के लोधवारी स्थित भरतगंज बाजार में नाली की सफाई न होने के चलते जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। बाजार में जमा गंदा पानी दुकानों के आसपास फैल रहा है। जिससे दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है। कि लंबे समय से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
तस्वीरें रायबरेली के राही ब्लॉक क्षेत्र के लोधवारी के भरतगंज बाजार की हैं। जहां नालियों की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नालियां कूड़े-कचरे और गंदगी से पटी होने के कारण पानी की निकासी बाधित है। इसके चलते गंदा पानी सड़क और दुकानों के सामने जमा हो रहा है।
जलभराव के कारण बाजार में आने-जाने वाले लोगों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।
दुकानदारों का कहना है। कि गंदगी के चलते उनकी दुकानों पर भी इसका असर पड़ रहा है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से दुर्गंध और संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में जलभराव की समस्या राहगीरों और दुकानदारों दोनों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। लोगों का आरोप है। कि कई बार सफाई की आवश्यकता होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम पंचायत से मांग की है। कि भरतगंज बाजार की नालियों की तत्काल सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि बाजार में जलभराव और गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बस्ती से इस वक्त की खास खबर सामने आ रही है, जहां जनपद पुलिस के लिए गौरव का…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 29 सितम्बर, 2026 *सेवा संकल्प अभियान के तहत जे.के. सीमेंट फैक्ट्री में…
पूरी खबर पढ़ें →
टी. एन. मेमोरियल हॉस्पिटल, बस्ती | डॉ. गया प्रसाद शुक्लात्वरित चिकित्सीय सूझबूझ से टला बड़ा हादसा: मासूम 'जिकरा'…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 29 सितम्बर, 2026 *जिलाधिकारी ने अतिवृष्टि एवं बिरमा नदी से प्रभावित क्षेत्रों…
पूरी खबर पढ़ें →
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा के आरोपी अफरोज की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत की गई हिरासत…
पूरी खबर पढ़ें →
मथुरा :- रिफाइनरी / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय, मथुरा द्वारा आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।