Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

जिलाधिकारी ने अतिवष्टि एवं बिरमा नदी से प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण बिरमा नदी का जलस्तर घटने से जनजीवन सामान्यः क्षतिग्रस्त सडकों व रपटों के तत्काल रेस्टोरेशन के निर

30 Sep 2026, 12:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिलाधिकारी ने अतिवष्टि एवं बिरमा नदी से प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण बिरमा नदी का जलस्तर घटने से जनजीवन सामान्यः क्षतिग्रस्त सडकों व रपटों के तत्काल रेस्टोरेशन के निर - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर
दिनांक: 29 सितम्बर, 2026

*जिलाधिकारी ने अतिवृष्टि एवं बिरमा नदी से प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण*

*बिरमा नदी का जलस्तर घटने से जनजीवन सामान्य; क्षतिग्रस्त सड़कों व रपटों के तत्काल रेस्टोरेशन के निर्देश*

*31 हजार फसल क्षति दावों में 20 हजार का सर्वे पूर्ण, शेष का सर्वे एक सप्ताह में होगा पूरा; सर्वे के बाद पोर्टल के माध्यम से किसानों के खातों में पहुंचेगी क्षतिपूर्ति*

हमीरपुर/मुस्करा। हाल में हुई अतिवृष्टि एवं बिरमा नदी के जलस्तर में वृद्धि से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने तहसील मौदहा के विकासखंड मुस्करा क्षेत्र के ग्राम शिवनी, नत्थू पाल-डेरा तथा संबद्ध मजरों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बिरमा नदी के जलस्तर, तटवर्ती कृषि भूमि, जलभराव से प्रभावित फसलों तथा क्षतिग्रस्त सड़कों एवं रपटों की स्थिति का मौके पर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि बिरमा नदी का जलस्तर अब पूरी तरह घट चुका है और बाढ़ जैसी स्थिति समाप्त हो गई है। प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य हो रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जलभराव एवं कटान से क्षतिग्रस्त एप्रोच मार्गों, सड़कों एवं रपटों का तत्काल रेस्टोरेशन कर आवागमन सुचारु कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों के साथ खेतों में जाकर फसल क्षति की वास्तविक स्थिति भी देखी। ग्राम शिवनी में स्थानीय किसान दर्शन साहू के खेतों में पहुंचकर उन्होंने तिल, मूंगफली एवं अरहर की फसलों का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि निचले क्षेत्रों एवं जलभराव वाले प्लॉटों में हुई फसल क्षति का खेत-खेत सर्वे कराते हुए पारदर्शी ढंग से आकलन किया जाए, ताकि सभी पात्र प्रभावित किसानों को नियमानुसार समय से सहायता एवं क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अतिवृष्टि एवं जलभराव से क्षतिग्रस्त अथवा गिरे कच्चे मकानों का त्वरित सर्वे कराकर पात्र परिवारों को निर्धारित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी द्वारा फसल क्षति सर्वेक्षण की अद्यतन स्थिति के संबंध में पूछे जाने पर उपनिदेशक कृषि डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि हालिया एवं पूर्व में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए फसल बीमा योजना के तहत जनपद से व्यक्तिगत क्षति के कुल 31,000 आवेदन/दावे प्राप्त हुए हैं। राजस्व लेखपाल, कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी की संयुक्त टीमों द्वारा अब तक 20,000 दावों का सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है। शेष दावों का सर्वेक्षण आगामी एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भारत सरकार के पोर्टल के माध्यम से बीमित किसानों की क्षतिपूर्ति राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने आवश्यकतानुसार नावों की उपलब्धता, ऊंचे स्थानों पर राहत सामग्री एवं खान-पान की व्यवस्था तथा ग्राम सचिवालयों के आसपास फ्लड पीएसी एवं प्रशासनिक टीमों की तैनाती को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य होने तक संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्क रहें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराएं।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मौदहा करनवीर सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, डीपीओ/प्रभारी बीडीओ राजीव सिंह, सूचना सहायक शिवबरन, नायब तहसीलदार, राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, लेखपाल तथा स्थानीय ग्रामीण एवं किसान उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मछली पकड़ते समय मनौरी पुल में डूबे अधेड़ की मौत करीब छह घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोंडा से आई विशेषज्ञ गोताखोर टीम ने बरामद किया शव
Basti30 Sep

मछली पकड़ते समय मनौरी पुल में डूबे अधेड़ की मौत करीब छह घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोंडा से आई विशेषज्ञ गोताखोर टीम ने बरामद किया शव

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनौरी चौकी के पास स्थित मनौरी पुल पर मंगलवार सुबह मछली पकड़ने गए…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती के सत्यम मिश्रा सिपाही बनने का ऐसा जुनून कि असली वर्दी की जगह पहन ली फर्जी वर्दी!
Basti30 Sep

बस्ती के सत्यम मिश्रा सिपाही बनने का ऐसा जुनून कि असली वर्दी की जगह पहन ली फर्जी वर्दी!

बस्ती का रहने वाला सत्यम मिश्रा (26) अयोध्या में फर्जी सिपाही बनकर घूम रहा था।पुलिस के मुताबिक, वह…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत जे.के सीमेंट फैक्टी में स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रमिक पंजीयन शिविर आयोजित श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, नए पंजीयन एवं नवीनीकरण की कार्रवाई के साथ पात्र ला
error: Content is protected !!