Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Azamgarh

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज न होने का दावा, थाना परिसर में महिला के विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना

30 Sep 2026, 01:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज न होने का दावा, थाना परिसर में महिला के विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना - AZAMGARH, उत्तर प्रदेश

आजमगढ़। निजामाबाद थाना परिसर में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विधवा महिला ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी उसे तत्काल अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात तक महिला पुलिस की निगरानी में अस्पताल में रही। हालत में सुधार होने के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

महिला ने आरोप लगाया कि गांव के एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। महिला के अनुसार, इसके बाद उसकी बेटी गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी को दवा खिला दी, जिसके बाद करीब पांच माह पहले मृत बच्चे का जन्म हुआ।

महिला का दावा है कि मामले को दबाने के लिए गांव के कुछ लोगों की मौजूदगी में उसकी बेटी की शादी के लिए रुपये देने की बात पर समझौता कराया गया था। आरोप है कि अब युवक के पिता रुपये देने से इनकार कर रहे हैं और आरोपी युवक उसके साथ गाली-गलौज कर रहा है।

महिला का कहना है कि वह पिछले करीब पांच माह से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। सोमवार शाम वह दोबारा तहरीर लेकर निजामाबाद थाने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए।

महिला ने आरोप लगाया कि वह पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाती रही, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। साथ ही, पुलिस की मौजूदगी में आरोपी पक्ष के लोगों द्वारा उसके साथ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद उसने कथित रूप से थाना परिसर में ही विषाक्त पदार्थ खा लिया।

तबीयत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात करीब 12 बजे तक महिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में रही। हालत में सुधार होने के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

वहीं, निजामाबाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने थाना परिसर में महिला द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने की घटना से इनकार किया है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और मुकदमा दर्ज किए जाने की स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया
पद – जिला पत्रकार | जिला – आजमगढ़ | प्रदेश – उत्तर प्रदेश

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मछली पकड़ते समय मनौरी पुल में डूबे अधेड़ की मौत करीब छह घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोंडा से आई विशेषज्ञ गोताखोर टीम ने बरामद किया शव
Basti30 Sep

मछली पकड़ते समय मनौरी पुल में डूबे अधेड़ की मौत करीब छह घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोंडा से आई विशेषज्ञ गोताखोर टीम ने बरामद किया शव

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनौरी चौकी के पास स्थित मनौरी पुल पर मंगलवार सुबह मछली पकड़ने गए…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती के सत्यम मिश्रा सिपाही बनने का ऐसा जुनून कि असली वर्दी की जगह पहन ली फर्जी वर्दी!
Basti30 Sep

बस्ती के सत्यम मिश्रा सिपाही बनने का ऐसा जुनून कि असली वर्दी की जगह पहन ली फर्जी वर्दी!

बस्ती का रहने वाला सत्यम मिश्रा (26) अयोध्या में फर्जी सिपाही बनकर घूम रहा था।पुलिस के मुताबिक, वह…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत जे.के सीमेंट फैक्टी में स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रमिक पंजीयन शिविर आयोजित श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, नए पंजीयन एवं नवीनीकरण की कार्रवाई के साथ पात्र ला
error: Content is protected !!