पत्रकार संदीप कुमार श्रीवास्तव
दिनांकः 29.09.2026
*पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा व्यापार मण्डल एवं सर्राफा व्यवसायियों के साथ बैठक कर सुनी गयीं समस्याएं, साइबर अपराध से बचाव हेतु किया गया जागरूक, सुरक्षा एवं सहयोग का दिया भरोसा—*
अपर्णा रजत कौशिक-पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा योगेन्द्र सिंह-अपर पुलिस अधीक्षक नगर के साथ पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में जनपद के सर्राफा व्यवसायियों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित की गयी । बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा व्यापारी बन्धुओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उनके निराकरण हेतु हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया ।
बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रतिष्ठानों एवं दुकानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने, कैमरों की नियमित निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के संबंध में अपील की गयी । साथ ही व्यापारी बन्धुओं को साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने, संदिग्ध लिंक/कॉल/मैसेज से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी होने पर बिना विलम्ब स्थानीय पुलिस को सूचित करें अथवा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे त्वरित कार्यवाही करते हुए धनराशि की सुरक्षा एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके ।