Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी ‘अनुगूंज से उद्घोष’ वर्चुअल कार्यशाला में 34 प्रतिभागियों का पंजीयन, ‘मेरी आवाज सुनो’ वीडियो किया लॉन्च

30 Sep 2026, 04:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी ‘अनुगूंज से उद्घोष’ वर्चुअल कार्यशाला में 34 प्रतिभागियों का पंजीयन, ‘मेरी आवाज सुनो’ वीडियो किया लॉन्च - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध विधिक सेवाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर में ‘अनुगूंज से उद्घोष’ एक दिवसीय वर्चुअल विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डीएस चौहान के मार्गदर्शन तथा प्राधिकरण की सचिव अश्विनी सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

कार्यशाला में अनुवादक की सहायता से प्रतिभागियों को निःशुल्क विधिक सहायता, पॉक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच सहित विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 34 श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों का पंजीयन किया गया। इस दौरान ‘मेरी आवाज सुनो’ वीडियो का लॉन्च कर प्रतिभागियों को दिखाया गया।

कार्यक्रम में प्रथम जिला न्यायाधीश नीतिराज सिंह सिसौदिया, द्वितीय जिला न्यायाधीश मधुसूदन जंघेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरूण सिंह, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड हेमंत मेहरा, व्यवहार न्यायाधीश प्रियंका चौहान, चेतना बैरागी एवं को-ऑर्डिनेटर नितिन पाटीदार सहित न्यायिक अधिकारी एवं श्रवण-वाक् बाधित व्यक्ति मौजूद रहे।

वर्चुअल कार्यक्रम में न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल, न्यायमूर्ति विवेक रूसिया, प्रशासनिक एवं कार्यकारी अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर तथा मुख्य न्यायाधीश अल्पेश वाई. कोगजे, मुख्य संरक्षक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट एवं सक्रिय प्रतिभागियों का सम्मान भी किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद
Kheri30 Sep

प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद

लखीमपुर खीरी, 29 सितंबर। प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग ने अनधिकृत रूप से संचालित…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur30 Sep

अंबिकापुर- दिल्ली रेल सेवा अब सप्ताह में दो दिन बढ़ाई गई

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अंबिकापुर- से राजधानी दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन 22407/22408 अंबिकापुर- हजरत निजामुद्दीन-…

पूरी खबर पढ़ें →
बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*
Satna30 Sep

बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*

🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ *सेमरिया मोड़ से पावर हाउस तक सड़क बदहाल, राहगीरों में नाराजगी — जिम्मेदार विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*
Satna30 Sep

बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*

🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ *सेमरिया मोड़ से पावर हाउस तक सड़क बदहाल, राहगीरों में नाराजगी — जिम्मेदार विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!