उप चुनाव की मतगणना को लेकर पर्यवेक्षक-सहायकों का प्रशिक्षण आज 1 अक्टूबर को आगर में होगा प्रशिक्षण, नलखेड़ा व सुसनेर में 3 अक्टूबर को मतगणना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आगर-मालवा। पंचायत एवं नगरीय निकाय उप निर्वाचन-2026 के तहत 29 सितंबर को हुए मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। जनपद पंचायत नलखेड़ा के सदस्य वार्ड क्रमांक 6 एवं 11 तथा नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के लिए मतगणना 3 अक्टूबर को संबंधित केंद्रों पर होगी।
जनपद पंचायत नलखेड़ा की मतगणना सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय, भैंसोदा रोड, नलखेड़ा तथा नगर परिषद सुसनेर की मतगणना शासकीय आईटीआई कॉलेज, डग रोड, सुसनेर में कराई जाएगी। इसके लिए मतगणना पर्यवेक्षक (CS) एवं मतगणना सहायक (CA) नियुक्त किए गए हैं।
इन अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 1 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आगर-मालवा में आयोजित होगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने सभी नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षकों एवं सहायकों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
प्रशिक्षण में शामिल होने वाले कर्मचारियों को अपने बैंक विवरण के लिए पासबुक की छायाप्रति और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता 5 अक्टूबर 2026 तक प्रभावशील रहेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ਜਲੰਧਰ 30 ਸਤਬੰਰ (ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ) ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਅਧੀਨ ਅੱਜ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 49 ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਿੰਘ ਸਭਾ…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी, 29 सितंबर। प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग ने अनधिकृत रूप से संचालित…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध विधिक सेवाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अंबिकापुर- से राजधानी दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन 22407/22408 अंबिकापुर- हजरत निजामुद्दीन-…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ *सेमरिया मोड़ से पावर हाउस तक सड़क बदहाल, राहगीरों में नाराजगी — जिम्मेदार विभाग…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ *सेमरिया मोड़ से पावर हाउस तक सड़क बदहाल, राहगीरों में नाराजगी — जिम्मेदार विभाग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।