सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह को भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं

गढ़वा। सेवानिवृत्त हुए पुलिस निरीक्षक श्री गुलाब सिंह के सम्मान में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्री आशुतोष शेखर ने की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर ने श्री गुलाब सिंह के दीर्घ एवं सराहनीय सेवाकाल के लिए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने शॉल, मोमेंटो एवं बुके प्रदान कर भावभीनी विदाई दी तथा सेवानिवृत्ति के बाद उनके आगामी जीवन के लिए सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह के दौरान श्री गुलाब सिंह ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान प्राप्त खट्टे-मीठे अनुभवों, कार्य के दौरान सामने आई चुनौतियों तथा सेवा से जुड़े यादगार पलों को साझा किया। उन्होंने पुलिस विभाग में बिताए कार्यकाल को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सहयोगियों एवं वरीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने भी श्री गुलाब सिंह के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव की सराहना की। पदाधिकारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) गढ़वा सुश्री यशोधरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा श्री दिल्लू लोहरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर श्री सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गढ़वा श्री सुनील कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी भंडरिया श्री सुभाष कुमार पासवान, पुलिस निरीक्षक नगर ऊंटारी अंचल श्री जितेंद्र कुमार आजाद, पुलिस निरीक्षक रंका अंचल श्री अभिजीत गौतम, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र गढ़वा श्री संदीप कुमार, जीपी सार्जेंट श्री पंकज कुमार भारती, एमटी सार्जेंट श्री सतपाल सिंह सहित पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस केंद्र गढ़वा के पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके आगामी जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
#JharkhandPolice #igpalamu #digpalamu #dcgarhwa #GarhwaPolice #Garhwa
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





