Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

नगर पालिका परिषद महराजगंज के वार्ड संख्या-07 शिवनगर के रिक्त सदस्य पद पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां पूरी 13 अक्टूबर को होगा मतदान

30 Sep 2026, 05:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नगर पालिका परिषद महराजगंज के वार्ड संख्या-07 शिवनगर के रिक्त सदस्य पद पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां पूरी 13 अक्टूबर को होगा मतदान - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज, 30 सितंबर 2026
नगर पालिका परिषद महराजगंज के वार्ड संख्या-07 शिवनगर के रिक्त सदस्य पद पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

मतदान के लिए प्राथमिक पाठशाला शिवनगर में तीन मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां कुल 3,097 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इनमें 1,620 पुरुष और 1,477 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदान पार्टियां 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तहसील मुख्यालय सदर से रवाना होंगी।

मतदान समाप्त होने के बाद सील मतपेटियों को तहसील मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कराया जाएगा। मतगणना 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से तहसील मुख्यालय सदर में कराई जाएगी।

निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर उप जिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार को जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नव नियुक्त बीईओ नवाबगंज ने संभाला पदभार
Bahraich30 Sep

नव नियुक्त बीईओ नवाबगंज ने संभाला पदभार

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता *नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार…

पूरी खबर पढ़ें →
प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद
Kheri30 Sep

प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद

लखीमपुर खीरी, 29 सितंबर। प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग ने अनधिकृत रूप से संचालित…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पंचायत रसूलाबाद में कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर *अधिशाषी अधिकारी कुलकमल सिंह* से सवाल-जवाब किए गए।
Kanpur Dehat30 Sep

नगर पंचायत रसूलाबाद में कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर *अधिशाषी अधिकारी कुलकमल सिंह* से सवाल-जवाब किए गए।

रसूलाबाद: अधिशाषी अधिकारी कुलकमल सिंह ने दी जानकारी, जल्द चालू होगा MRF सेंटर, गीला-सूखा कचरा पृथक्करण को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
अमवा तेतारपुर गौशाला में मिलीं भारी कमियाँ, CDO ने दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम
Bahraich30 Sep

अमवा तेतारपुर गौशाला में मिलीं भारी कमियाँ, CDO ने दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम

फखरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमवा तेतारपुर स्थित गोहनिया गौशाला में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!