Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज ने सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी चालक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं कुक नवल किशोर कुशवाहा को उपहार भेंट कर किया सम्मानित

30 Sep 2026, 05:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज ने सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी चालक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं कुक नवल किशोर कुशवाहा को उपहार भेंट कर किया सम्मानित - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज पुलिस में दीर्घ सेवा के बाद दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, दी गई भावभीनी विदाई

महराजगंज। महराजगंज पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी सेवाएं देने के बाद बुधवार को दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय महराजगंज में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज ने सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी चालक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं कुक नवल किशोर कुशवाहा को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने दोनों कर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने महराजगंज समेत विभिन्न जनपदों में अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया। समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नव नियुक्त बीईओ नवाबगंज ने संभाला पदभार
Bahraich30 Sep

नव नियुक्त बीईओ नवाबगंज ने संभाला पदभार

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता *नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद
Kheri30 Sep

प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद

लखीमपुर खीरी, 29 सितंबर। प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग ने अनधिकृत रूप से संचालित…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी ‘अनुगूंज से उद्घोष’ वर्चुअल कार्यशाला में 34 प्रतिभागियों का पंजीयन, ‘मेरी आवाज सुनो’ वीडियो किया लॉन्च
Agar-Malwa30 Sep

श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी ‘अनुगूंज से उद्घोष’ वर्चुअल कार्यशाला में 34 प्रतिभागियों का पंजीयन, ‘मेरी आवाज सुनो’ वीडियो किया लॉन्च

आगर-मालवा। श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध विधिक सेवाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!