Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bahraich

लगातार आंधी पानी से हुए किसानों की फसल की क्षति पर एसडीएम ने गठित की संयुक्त टीम 2 दिन में मांगी रिपोर्ट

30 Sep 2026, 07:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

*एसडीएम मोनालिसा जौहरी की संवेदनशील पहल, खेतों में पहुंचेंगे अफसर, हर प्रभावित किसान तक पहुंचेगी राहत*

अतिवृष्टि से फसल क्षति पर एसडीएम ने गठित कीं संयुक्त टीमें, 02 दिन में मांगी रिपोर्ट

बहराइच। लगातार हुई बारिश, तेज हवाओं और अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर तहसील प्रशासन ने राहत की कवायद तेज कर दी है। एसडीएम मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी ने फसल क्षति का वास्तविक आकलन कराने के लिए कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर दी हैं। इन टीमों को प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामवार और गाटावार स्थलीय सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। बीते दिनों हुई आंधी, तूफान और भारी बारिश से खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। एसडीएम के निर्देश पर गठित टीमें अब मौके पर पहुंचकर किसानों के खेतों का निरीक्षण करेंगी और वास्तविक फसल क्षति का आकलन तैयार करेंगी।
प्रशासन की ओर से कराई जा रही इस कार्रवाई में विशेष रूप से स्थलीय सत्यापन पर जोर दिया गया है। संबंधित कर्मचारी व अधिकारी गांव-गांव व खेत खेत जाकर प्रभावित खेतों की स्थिति का जायजा लेंगे। ग्रामवार एवं गाटावार क्षति का विवरण तैयार कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।
एसडीएम ने संबंधित टीमों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए दो दिवस के भीतर सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। फसल क्षति के आकलन के लिए गठित टीमों में राजस्व, कृषि और पंचायत विभाग के कार्मिकों को शामिल किया गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन करने तथा समयसीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गांव गांव चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह ने सुनीसमस्याएं तुरंतकराया समाधान
Bahraich30 Sep

गांव गांव चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह ने सुनीसमस्याएं तुरंतकराया समाधान

*गांव-गांव चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कराया त्वरित निदान* बाबागंज, बहराइच। नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद से दाऊद अहमद खां की मौजूदगी ने प्रदर्शन में स्थानीय भागीदारी को भी प्रमुखता दी।
Hardoi30 Sep

शाहाबाद से दाऊद अहमद खां की मौजूदगी ने प्रदर्शन में स्थानीय भागीदारी को भी प्रमुखता दी।

हरदोई में NSUI ने SIR प्रक्रिया को लेकर उठाई निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग जिला संवाददाता रेशु कश्यप…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya30 Sep

गया जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, 3अक्टूबर को होगा मुख्य आयोजन l

*गया जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, 3 अक्टूबर को होगा मुख्य आयोजन* गया,…

पूरी खबर पढ़ें →
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जुन्नारदेव मे कर्मचारियों ने BMO को सौपा ज्ञापन
Chhindwara30 Sep

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जुन्नारदेव मे कर्मचारियों ने BMO को सौपा ज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे द्वारा सार्थक अप में अटेंडेंस को लेकर कर्मचारियों को दिए गए आदेश एवं नोटिस…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!