Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hardoi

शाहाबाद से दाऊद अहमद खां की मौजूदगी ने प्रदर्शन में स्थानीय भागीदारी को भी प्रमुखता दी।

30 Sep 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शाहाबाद से दाऊद अहमद खां की मौजूदगी ने प्रदर्शन में स्थानीय भागीदारी को भी प्रमुखता दी। - HARDOI, उत्तर प्रदेश

हरदोई में NSUI ने SIR प्रक्रिया को लेकर उठाई निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग

जिला संवाददाता रेशु कश्यप

हरदोई । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) हरदोई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपते हुए चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। निर्वाचन आयोग की ओर से SIR-2026 से संबंधित मतदाता सूची और दावे-आपत्तियों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। NSUI हरदोई के जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश (ज्ञानू पाल) ने कहा कि लोकतंत्र की आधारशिला निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठने वाले सवालों की निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता से लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास मजबूत होता है। ज्ञापन के माध्यम से SIR प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच, चुनावी पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। प्रदर्शन में शाहाबाद से NSUI विधानसभा अध्यक्ष दाऊद अहमद खां शिवम सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल रहे। इसके अलावा यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सिंह, ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत विशाल नंदवंशी, कांग्रेस जिला महासचिव आशीष पाल, महासचिव विनय, सचिव विशाल वर्मा, रचित, दिव्यांश वर्मा, सौरभ, मनीष, देवेंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शाहाबाद से दाऊद अहमद खां की मौजूदगी ने प्रदर्शन में स्थानीय भागीदारी को भी प्रमुखता दी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali30 Sep

जबकि सहयोग -सबका प्रयास, जोधपुर में महर्षि गौतम सभा त्रैवार्षिक चुनाव संबंधी बैठक, जिसकी अध्यक्षता नरेश कुमार जी जाजडा, अध्यक्ष बैठक में विचार करेंगे।

🌸 विनम्र आमंत्रण 🌸 🙏🏻*हमारा प्रयास- आपका सहयोग*🙏🏻 🙏 महर्षि गौतम सभा त्रैवार्षिक चुनाव 🙏 चुनाव में विभिन्न…

पूरी खबर पढ़ें →
पानी पीने के बहाने घर में घुसा युवक, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप।।
Ranchi30 Sep

पानी पीने के बहाने घर में घुसा युवक, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप।।

पानी पीने के बहाने घर में घुसा युवक, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी ​बुढ़मू। बुढ़मू थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Ranchi30 Sep

धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी बुढ़मू। थाना क्षेत्र के चाया…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्रंथपालों ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, पदनाम परिवर्तन सहित 4 मांगें
Sagar30 Sep

ग्रंथपालों ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, पदनाम परिवर्तन सहित 4 मांगें

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल प्रांतीय महाविद्यालयीन पुस्तकालयाध्यक्ष संघ, मध्यप्रदेश के 30…

पूरी खबर पढ़ें →
गांव गांव चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह ने सुनीसमस्याएं तुरंतकराया समाधान
Bahraich30 Sep

गांव गांव चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह ने सुनीसमस्याएं तुरंतकराया समाधान

*गांव-गांव चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कराया त्वरित निदान* बाबागंज, बहराइच। नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya30 Sep

गया जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, 3अक्टूबर को होगा मुख्य आयोजन l

*गया जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, 3 अक्टूबर को होगा मुख्य आयोजन* गया,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!