ठुठीबारी थाने पर लावारिस खड़े 13 वाहनों का हुआ निस्तारण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ठूठीबारी थाने में वर्षों से खड़े लावारिस वाहनों की नीलामी, 13 दोपहिया समेत इंडिका का हुआ निस्तारण
ठुठीबारी /महराजगंज 30 सितंबर 2026
थानों पर वर्षों से खड़े लावारिस वाहनों के नियमानुसार निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। बुधवार को प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में 13 दोपहिया वाहनों और एक इंडिका कार की नीलामी कर उनका निस्तारण किया गया।
पूर्व में प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर अपर जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा गठित नीलामी टीम के आदेश के अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी निचलौल ने 30 सितंबर 2026 को नीलामी की तिथि निर्धारित की थी। नीलामी की सूचना दैनिक समाचार पत्र ‘आज’ में 15 सितंबर को प्रकाशित कराई गई थी।
नीलामी प्रक्रिया में कुल छह प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बोली प्रक्रिया में सर्वाधिक बोली लगाने वाले रब्बानी पुत्र रफीक, निवासी इमामबाड़ा, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा के पक्ष में 13 दोपहिया और एक इंडिका वाहन नियमानुसार नीलाम किए गए।
नीलामी प्रक्रिया के दौरान गठित प्रशासनिक टीम में अपर जिलाधिकारी सदर महराजगंज, नायब तहसीलदार निचलौल तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*गांव-गांव चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कराया त्वरित निदान* बाबागंज, बहराइच। नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन…
पूरी खबर पढ़ें →
हरदोई में NSUI ने SIR प्रक्रिया को लेकर उठाई निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग जिला संवाददाता रेशु कश्यप…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *।पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन, सागर एवं पुलिस अधीक्षक सागर…
पूरी खबर पढ़ें →
जामिया यूनिवर्सिटी में झगड़े का बदला लेने दिल्ली जा रहे 6 युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार नूंह। दिल्ली…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेडे ब्युरो चीफ वंदे भारत लाइव्ह टीव्ही न्यूज नेटवर्क: चंद्रपुर महाऔष्णिक विद्युत केंद्र (CSTPS) में हुए बहुचर्चित…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।