जामिया यूनिवर्सिटी में झगड़े का बदला लेने दिल्ली जा रहे हैं 6 युवक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जामिया यूनिवर्सिटी में झगड़े का बदला लेने दिल्ली जा रहे 6 युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार
नूंह। दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में हुए झगड़े का बदला लेने की तैयारी कर रहे 6 युवकों को अपराध शाखा नूंह की टीम ने अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार लेकर दिल्ली जाने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही सीआईए नूंह की टीम ने उन्हें धर दबोचा।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार से प्राप्त जानकारी अनुसार यह कार्रवाई थाना सदर नूंह में आर्म्स एक्ट के तहत की गई है । गांव सलम्बा के रकबा में आरोपी बिलाल के साथ जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए इकट्ठा हुए थे और कब्जे में अवैध देसी बंदूक पौना, देसी कट्टा और डंडे रखकर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुबेदिन पुत्र बशीर, फिरोज पुत्र सिराजुद्दीन निवासी गांव सालाहेड़ी, बिलाल पुत्र मुजीब निवासी वार्ड नंबर 6 शहर नूंह, साहिल पुत्र अहमद निवासी वार्ड नंबर 2 शहर नूंह, नसीम पुत्र लियाकत और परवेज पुत्र ईशा खान निवासी गांव सौंख थाना सदर नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अदद देसी कट्टा, एक अदद बंदूक पौना और तीन अदद लाठी बांस बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया की पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिले में अपराध की रोकथाम के लिए अलग-अलग टीमें तैनात हैं और लगातार गश्त कर रही हैं। इसी दौरान सीआईए नूंह टीम को सूचना मिली थी कि कुछ युवक जिनका दिल्ली में जामिया यूनिवर्सिटी में कोई विवाद हुआ है, वे बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं और दिल्ली जाने वाले हैं। टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी 6 आरोपियों को काबू कर लिया। सभी के खिलाफ थाना सदर नूंह में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*राजकीय महाविद्यालय नारनौल में युवाओं के स्वास्थ्य की चुनौतियां और आधुनिक जीवनशैली” पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *।पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन, सागर एवं पुलिस अधीक्षक सागर…
पूरी खबर पढ़ें →
नारनौल 30 सितंबर नारनौल के समीप गांव गदुलोठ जाट में आयोजक किन्जा परिवार और ग्रामवासियों के द्वारा आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र से बीजेपी के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने आज थानेसर अनाज मंडी का किया दौरा। इस दौरान…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेडे ब्युरो चीफ वंदे भारत लाइव्ह टीव्ही न्यूज नेटवर्क: चंद्रपुर महाऔष्णिक विद्युत केंद्र (CSTPS) में हुए बहुचर्चित…
पूरी खबर पढ़ें →
पूर्व DGP ओ पी सिंह को हरियाणा सरकार ने नयी एंटी ड्रग्स संस्था संकल्प का CEO नियुक्त किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।