पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक का थाना गोपालगंज में आकस्मिक निरीक्षण,पुलिसिंग में संवेदनशीलता, अनुशासन एवं सकारात्मक कार्यप्रणाली पर जोर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *।पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन, सागर एवं पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा आज थाना गोपालगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न कार्यों का जायजा लेते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्य के प्रति पूर्ण सजगता, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं सकारात्मक पुलिसिंग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा कहा गया कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी हो जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो।
प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने आचरण एवं व्यवहार का विशेष ध्यान रखें तथा ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हो। थाना क्षेत्र के नागरिकों से निरंतर संवाद एवं संपर्क बनाए रखने, उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही नागरिकों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित करने तथा सीसीटीवी के माध्यम से अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की पहचान में इसकी उपयोगिता के संबंध में जागरूक करने पर जोर दिया गया। थाना परिसर एवं कार्यालयीन कार्यस्थल पर स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर एवं व्यवस्थित कार्य वातावरण बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य एवं परिवार के प्रति भी जिम्मेदारी निभाने की सलाह दी गई।
अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ एवं संतुलित पुलिसकर्मी ही अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकता है। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना गोपालगंज के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा एवं सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जामिया यूनिवर्सिटी में झगड़े का बदला लेने दिल्ली जा रहे 6 युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार नूंह। दिल्ली…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेडे ब्युरो चीफ वंदे भारत लाइव्ह टीव्ही न्यूज नेटवर्क: चंद्रपुर महाऔष्णिक विद्युत केंद्र (CSTPS) में हुए बहुचर्चित…
पूरी खबर पढ़ें →
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे द्वारा सार्थक अप में अटेंडेंस को लेकर कर्मचारियों को दिए गए आदेश एवं नोटिस…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। इंदौर के सुप्रसिद्ध कबीर भजन गायक महंत श्री गुरुचरण दास साहेब बुधवार को परिवार सहित आगर प्रवास…
पूरी खबर पढ़ें →
नाबालिग मंदबुद्धि से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना,नूंह की फास्ट ट्रैक…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।