Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

गया जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, 3अक्टूबर को होगा मुख्य आयोजन l

30 Sep 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

*गया जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, 3 अक्टूबर को होगा मुख्य आयोजन*

गया, 30 सितंबर 2026, गया जिला के 162वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर ज़िला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्थापना दिवस को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि गया जिले के 162वें स्थापना दिवस का औपचारिक उद्घाटन 03 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे गांधी मैदान, गया स्थित टेंट सिटी में किया जाएगा। इस अवसर पर जिले का मानचित्र तैयार कर 162 मोमबत्तियां जलाने एवं रंगोली निर्माण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही केक काटने का भी निर्णय लिया गया है।
जिला नजारत उप समाहर्ता, गया को दीप प्रज्ज्वलन एवं केक कटिंग कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, ICDS एवं डीपीएम जीविका को जिले का मानचित्र, रंगोली तथा मोमबत्तियों से संबंधित आवश्यक व्यवस्था एवं सामग्री की तैयारी में समन्वय स्थापित करने को कहा गया।

*सरकारी भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर होगी विशेष प्रकाश व्यवस्था*
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालय भवनों में विशेष प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों एवं निजी मकानों पर झालर लगाकर प्रकाश की व्यवस्था करने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस संबंध में विद्युत विभाग को पूरे जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सभी कार्यालय एवं विद्यालय प्रधानों को अपने-अपने भवनों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
*गांधी मैदान टेंट सिटी में मंच एवं बैठने की व्यवस्था*
मुख्य कार्यक्रम के लिए गांधी मैदान टेंट सिटी में स्थित मंच पर आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले विशिष्ट एवं गणमान्य अतिथियों के लिए कुर्सी, टेबल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं जिला नजारत उप समाहर्ता, गया द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिला नजारत उप समाहर्ता के साथ समन्वय स्थापित कर मंच के पीछे पोडियम एवं उद्घोषक की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
*सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन*
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर गांधी मैदान टेंट सिटी में स्थित मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके आयोजन की जिम्मेदारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, गया को दी गई है।
*शहर में विशेष साफ-सफाई पर जोर*
बैठक में नगर आयुक्त, गया नगर निगम द्वारा शहर में समुचित साफ-सफाई की जा रही होने की जानकारी दी गई। जिला स्थापना दिवस के मद्देनजर साफ-सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
नगर पंचायत/प्रखंड स्तर पर भी विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
*प्रचार-प्रसार एवं आमंत्रण की व्यवस्था*
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, गया को दिया गया है, ताकि जिले के अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंच सके।
साथ ही गणमान्य व्यक्तियों एवं पदाधिकारियों को समय से आमंत्रण पत्र भेजकर कार्यक्रम में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के अंत में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गया जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी, गया द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने को कहा गया

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी, बिहार।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Ranchi30 Sep

धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी बुढ़मू। थाना क्षेत्र के चाया…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्रंथपालों ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, पदनाम परिवर्तन सहित 4 मांगें
Sagar30 Sep

ग्रंथपालों ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, पदनाम परिवर्तन सहित 4 मांगें

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल प्रांतीय महाविद्यालयीन पुस्तकालयाध्यक्ष संघ, मध्यप्रदेश के 30…

पूरी खबर पढ़ें →
गांव गांव चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह ने सुनीसमस्याएं तुरंतकराया समाधान
Bahraich30 Sep

गांव गांव चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह ने सुनीसमस्याएं तुरंतकराया समाधान

*गांव-गांव चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कराया त्वरित निदान* बाबागंज, बहराइच। नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद से दाऊद अहमद खां की मौजूदगी ने प्रदर्शन में स्थानीय भागीदारी को भी प्रमुखता दी।
Hardoi30 Sep

शाहाबाद से दाऊद अहमद खां की मौजूदगी ने प्रदर्शन में स्थानीय भागीदारी को भी प्रमुखता दी।

हरदोई में NSUI ने SIR प्रक्रिया को लेकर उठाई निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग जिला संवाददाता रेशु कश्यप…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!