धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
बुढ़मू। थाना क्षेत्र के चाया गांव में बुधवार को 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला ननकी देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला का शव गांव के समीप मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके से आवश्यक नमूने व साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों की पहचान को लेकर जांच कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो वर्ष पूर्व ननकी देवी के पति गणेश नायक की भी हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि ननकी देवी के घर में अक्सर मामूली विवाद होता था। वहीं, गांव के गोतिया परिवारों के बीच भी आपसी विवाद की बात सामने आती रही है।
इधर, पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, महिला की हत्या किस वजह से की गई और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल प्रांतीय महाविद्यालयीन पुस्तकालयाध्यक्ष संघ, मध्यप्रदेश के 30…
पूरी खबर पढ़ें →
*गांव-गांव चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कराया त्वरित निदान* बाबागंज, बहराइच। नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
हरदोई में NSUI ने SIR प्रक्रिया को लेकर उठाई निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग जिला संवाददाता रेशु कश्यप…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*गया जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, 3 अक्टूबर को होगा मुख्य आयोजन* गया,…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर। क्षेत्र के निकटवर्ती सूमर कस्बे के ठेक के बालाजी मंदिर स्थित वार्ड संख्या 4 में पिछले तीन…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र से बीजेपी के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने आज थानेसर अनाज मंडी का किया दौरा। इस दौरान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।