घंटों की मशक्कत के बावजूद छात्र का कोई सुराग नहीं मिला SDRF और PAC की तलाश जारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नहर में गिरा लापता छात्र का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, SDRF-PAC और पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
कोल्हुई/महराजगंज ।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचिहा ग्राम सभा में नहर में गिरे 17 वर्षीय छात्र राजकुमार पुत्र नागेंद्र शर्मा की तलाश में बुधवार को SDRF, PAC और स्थानीय पुलिस की टीम ने सघन सर्च अभियान चलाया। घंटों की मशक्कत के बावजूद छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका। शाम होने पर अभियान रोक दिया गया। गुरुवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, राजकुमार शौच के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गि#र गया और लापता हो गया। राजकुमार भागीरथी कृषक इण्टर कॉलेज, भागीरथपुर में इंटरमीडिएट का छात्र है। घटना के बाद से परिजन उसकी त#लाश को लेकर परेशान हैं।
बताया जा रहा है कि घटना के करीब 16 घंटे बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नहर में त#लाश शुरू की। PAC और स्थानीय पुलिस की टीम भी बचाव अभियान में जुटी रही। नहर में काफी देर तक त#लाशी लेने के बाद भी छात्र का पता नहीं चल सका।
दूसरे दिन भी छात्र का पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। मौके पर मौजूद ग्रामीण भी बचाव दल के साथ उसकी तलाश में जुटे रहे। फिलहाल छात्र की तलाश जारी है और गुरुवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पानी पीने के बहाने घर में घुसा युवक, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी बुढ़मू। बुढ़मू थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस।। रिपोर्टर/राशीद अंसारी बुढ़मू। थाना क्षेत्र के चाया…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भोपाल प्रांतीय महाविद्यालयीन पुस्तकालयाध्यक्ष संघ, मध्यप्रदेश के 30…
पूरी खबर पढ़ें →
*गांव-गांव चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कराया त्वरित निदान* बाबागंज, बहराइच। नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
हरदोई में NSUI ने SIR प्रक्रिया को लेकर उठाई निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग जिला संवाददाता रेशु कश्यप…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*गया जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, 3 अक्टूबर को होगा मुख्य आयोजन* गया,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।