Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Harda

टिमरनी जनपद में 37.56 लाख के विकास कार्यों को तकनीकी स्वीकृति सड़क, सीसी रोड, आरसीसी नाली और सामुदायिक भवन के 8 कार्य शामिल टिमरनी।

01 Oct 2026, 10:51 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
टिमरनी जनपद में 37.56 लाख के विकास कार्यों को तकनीकी स्वीकृति सड़क, सीसी रोड, आरसीसी नाली और सामुदायिक भवन के 8 कार्य शामिल टिमरनी। - हरदा, मध्य प्रदेश

टिमरनी जनपद में 37.56 लाख के विकास कार्यों को तकनीकी स्वीकृति
सड़क, सीसी रोड, आरसीसी नाली और सामुदायिक भवन के 8 कार्य शामिल
टिमरनी। जनपद पंचायत टिमरनी क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं जनजाति बस्ती विकास योजना के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए कुल 37.56 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति जारी की गई है।

संबंधित दस्तावेजों के अनुसार स्वीकृत कार्यों में सीसी रोड, आरसीसी नाली एवं सामुदायिक भवन निर्माण शामिल हैं। जनपद पंचायत टिमरनी कार्यालय से जारी तकनीकी स्वीकृति आदेश में कुल 8 कार्यों का उल्लेख है।

इनमें ग्राम पंचायत बड़वानी के केलझिरी क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर 200 मीटर आरसीसी नाली एवं सड़क निर्माण के लिए 3.56 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह घोरपानी में बजरंग मंदिर से स्कूल की ओर 100 मीटर सीसी रोड के लिए 3 लाख रुपये, बड़वानी में फॉरेस्ट नाका से पानी की टंकी तक 150 मीटर सीसी रोड के लिए 4.50 लाख रुपये तथा स्कूल के पास से संबंधित घर तक 150 मीटर सीसी रोड के लिए 4.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

दस्तावेज में अन्य स्थानों पर 100 मीटर सीसी रोड के लिए 3 लाख रुपये, रामातड़ी में पुलिया से संबंधित घर की ओर 100 मीटर सीसी रोड के लिए 3 लाख रुपये, एक अन्य स्थान पर 150 -150मीटर के दो सीसी रोड स्कूल से लच्छईराम के घर तक ग्राम बड़वानी में आजादी के बाद से अभी तक नहीं बनी सड़क लिए 6 लाख रुपये तथा अनुसूचित जाति सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि दर्ज है। तकनीकी स्वीकृति के बाद निर्माण पर नजर
दस्तावेजों के अनुसार संबंधित कार्यों की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई है।

अब इन कार्यों का निर्माण स्वीकृत प्राक्कलन एवं निर्धारित मापदंडों के अनुसार कराया जाना है। ऐसे में निर्माण कार्य शुरू होने के बाद उसकी गुणवत्ता, लंबाई, लागत और मौके पर हुए वास्तविक कार्य का परीक्षण महत्वपूर्ण रहेगा।

दस्तावेजों के आधार पर अब सवाल यह है कि स्वीकृत कार्य मौके पर कब शुरू होंगे और निर्धारित राशि के अनुरूप उनका निर्माण किस गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा? जिला रिपोर्टर जयदीप राठौर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया
Jodhpur18 Oct

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयान पर पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि हाल ही में प्रदेश भाजपा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!