Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

गाजीपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

01 Oct 2026, 10:51 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाजीपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

गाजीपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग अधिवक्ता संघ के बैनर तले बुधवार को अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।

सिविल बार संघ और कलेक्ट्रेट बार संघ से जुड़े पचासों अधिवक्ता कचहरी परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए राइफल क्लब पहुंचे। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर उपजिलाधिकारी विनोद जोशी को सौंपा गया।

अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में चुनाव सुधार के नाम पर किए गए कथित सुधारों को निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची और मतदाताओं के नाम जोड़ने-ब हटाने की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

ज्ञापन में फार्म-6 और फार्म-7 के माध्यम से नए मतदाताओं को जोड़ने और नाम हटाने की प्रक्रिया में कथित नियमविरुद्ध कार्रवाई का आरोप लगाया गया। अधिवक्ताओं ने दावा किया कि एसआईआर प्रक्रिया के चलते बड़ी संख्या में वैध मतदाता प्रभावित हो सकते हैं और इस संबंध में जांच की आवश्यकता है।

अधिवक्ताओं ने संविधान सभा में डॉ. भीमराव आंबेडकर के 25 नवंबर 1949 के भाषण का उल्लेख करते हुए “एक व्यक्ति-एक वोट और एक वोट का समान मूल्य” के सिद्धांत पर जोर दिया।

उनका कहना था कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल आवश्यकता है। ज्ञापन में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े आरोपों की जांच कराने तथा संबंधित चुनाव अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग राष्ट्रपति से की गई।

प्रदर्शन के दौरान रामनान्द गौतम, धर्मचंद यादव, आत्मा यादव, अशोक कुमार भारती, रामप्रताप यादव, संजय सिंह कुशवाहा, शिवदयाल बिंद, आनंद राजभर, पिंकी कुमारी, संतोष, उपेन्द्र, बबलू और अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज, गाजीपुर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धौलपुर न्यूज़ | मनियां लोकेश कुमार एवं पुलिस जाप्ते की नई पहल, ग्रामीणों में चर्चा का विषय
Dholpur01 Oct

धौलपुर न्यूज़ | मनियां लोकेश कुमार एवं पुलिस जाप्ते की नई पहल, ग्रामीणों में चर्चा का विषय

धौलपुर न्यूज़ | मनियां लोकेश कुमार एवं पुलिस जाप्ते की नई पहल, ग्रामीणों में चर्चा का विषय धौलपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
राजाखेड़ा में वनभूमि अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से तारबंदी ढहाई गई धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र में वनभूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई
गाजीपुर में अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी का भंडाफोड़, 38 हथियारों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार.
Ghazipur01 Oct

गाजीपुर में अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी का भंडाफोड़, 38 हथियारों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार.

खबर जनपद गाजीपुर से। अवैध शस्त्रों की तस्करी, बिक्री और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna01 Oct

झुके खंभे से मंडराया बड़ा खतरा: लिखित शिकायत के 2 महीने बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग, ठेकेदार और जेई ने झाड़ा पल्ला*

*बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़* *बिरसिंहपुर, सतना:* बिरसिंहपुर के *वार्ड नंबर 9, डफालियन मोहल्ला में बिजली विभाग* की तानाशाही और…

पूरी खबर पढ़ें →
पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख का जन्म दिवस,रोटरी क्लब पाली में सादगीपूर्ण मनाया,केवल रक्त दान शिविर आयोजित किया गया।
Pali01 Oct

पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख का जन्म दिवस,रोटरी क्लब पाली में सादगीपूर्ण मनाया,केवल रक्त दान शिविर आयोजित किया गया।

पाली 01अकटुंबर। पाली पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख का आज जन्मदिन,रोटरी क्लब पाली में जन्म दिवस पर रक्त दान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!