Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dholpur

राजाखेड़ा में वनभूमि अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से तारबंदी ढहाई गई धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र में वनभूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई

01 Oct 2026, 02:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राजाखेड़ा में वनभूमि अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से तारबंदी ढहाई गई धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र में वनभूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई - DHOLPUR, राजस्थान

राजाखेड़ा में वनभूमि अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से तारबंदी ढहाई गई
धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र में वनभूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। ग्राम पंचायत बाजना के गांव कछियापुरा में की गई इस कार्रवाई में मौके पर मौजूद प्रशासनिक और पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर के निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई। उप वन संरक्षक बी. चेतन कुमार एवं सहायक वन संरक्षक चेतराम मीणा के निर्देशन तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी नीरेश जोशी के नेतृत्व में कार्यवाही संपन्न कराई गई।

तहसीलदार राजाखेड़ा दीप्ति देव, सीओ सैपऊ मनोहर लाल मीणा, रेंजर धौलपुर तरुण सोनी सहित पुलिस और राजस्व विभाग के जाप्ते की मौजूदगी में खसरा संख्या 280 सहित अलग-अलग हिस्सों से अतिक्रमण हटाया गया। जेसीबी की सहायता से वनभूमि में खड़ी बाजरे की फसल नष्ट कराई गई और अस्थायी बाउंड्री व तारबंदी हटाई गई।

विभाग के अनुसार करीब 80 बीघा पक्की वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान वन विभाग का स्टाफ और भारी पुलिस बल मौके पर रहा, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी।

वन विभाग ने कहा कि वनभूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और निर्देशों के अनुरूप आगे भी सख्ती जारी रखी जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एसपी कार्यालय के सामने पार्किंग की व्यवस्था नहीं, फरियादियों को हो रही परेशानी
Basti01 Oct

एसपी कार्यालय के सामने पार्किंग की व्यवस्था नहीं, फरियादियों को हो रही परेशानी

न्याय मार्ग पर 'वन-वे' का फरमान और पार्किंग का अकाल: न्याय की आस में पिसते फरियादी! बस्ती में…

पूरी खबर पढ़ें →
धौलपुर न्यूज़ | मनियां लोकेश कुमार एवं पुलिस जाप्ते की नई पहल, ग्रामीणों में चर्चा का विषय
Dholpur01 Oct

धौलपुर न्यूज़ | मनियां लोकेश कुमार एवं पुलिस जाप्ते की नई पहल, ग्रामीणों में चर्चा का विषय

धौलपुर न्यूज़ | मनियां लोकेश कुमार एवं पुलिस जाप्ते की नई पहल, ग्रामीणों में चर्चा का विषय धौलपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna01 Oct

झुके खंभे से मंडराया बड़ा खतरा: लिखित शिकायत के 2 महीने बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग, ठेकेदार और जेई ने झाड़ा पल्ला*

*बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़* *बिरसिंहपुर, सतना:* बिरसिंहपुर के *वार्ड नंबर 9, डफालियन मोहल्ला में बिजली विभाग* की तानाशाही और…

पूरी खबर पढ़ें →
पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख का जन्म दिवस,रोटरी क्लब पाली में सादगीपूर्ण मनाया,केवल रक्त दान शिविर आयोजित किया गया।
Pali01 Oct

पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख का जन्म दिवस,रोटरी क्लब पाली में सादगीपूर्ण मनाया,केवल रक्त दान शिविर आयोजित किया गया।

पाली 01अकटुंबर। पाली पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख का आज जन्मदिन,रोटरी क्लब पाली में जन्म दिवस पर रक्त दान…

error: Content is protected !!