Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

M3M फाउंडेशन ने शुरू किया नशा मुक्ति कैपेन।

01 Oct 2026, 10:51 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
M3M फाउंडेशन ने शुरू किया नशा मुक्ति कैपेन। - नूँह, हरियाणा

एमथ्रीएम फाउंडेशन ने शुरू किया नशा मुक्ति कैंपेन, डिढारा गांव से हुई शुरुआत।

तावडू में पूरे माह चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम, नशे से प्रभावित लोगों का मुफ्त इलाज कराएगी संस्था।
तावडू। एमथ्रीएम फाउंडेशन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तावडू क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रभाव को कम करने के लिए व्यापक स्तर पर नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गई है। पूरे माह चलने वाले इस अभियान के तहत कई जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
अभियान की शुरुआत बुधवार 30 सितंबर को ग्राम डिढारा सिद्ध पीठ शिव-शनि देव मंदिर से की गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा, महिलाओं और पंचायत जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान अभियान रैली भी निकाली गई। जिसे श्री नरेश गिरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तावडू नगर पालिका चेयरपर्सन श्रीमती सुनीता मोहित गोयल, सीएचसी तावडू से डॉ. निशु कादयान, पुलिस चौकी खोरी से महेंद्र और मौलाना हारून मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत डिढारा, सुबासेड़ी, कालरपुरी और बावला के सरपंचों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संस्था की ट्रस्टी और चेयरपर्सन डॉ. पायल कनोडिया ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत फाउंडेशन ने तावडू क्षेत्र में बढ़ते नशे के खिलाफ वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया है। कोशिश है कि इस अभियान के माध्यम से तावडू के प्रत्येक गांव तक पहुंचा जाए, लेकिन प्राथमिकता उन गांवों को दी जाएगी जो नशे से अत्यधिक प्रभावित हैं। फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी और प्रेसिडेंट डॉ. ऐश्वर्य महाजन ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के बाद संस्था नशे से प्रभावित व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित कर उन्हें नशा मुक्त होने में मदद करेगी। चिन्हित व्यक्तियों को सरकारी और गैर सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में पंजीकृत किया जाएगा, जिसका पूरा खर्च संस्था द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि हमारे प्रयासों से प्रत्येक गांव से एक व्यक्ति भी नशा मुक्त हो सका तो यह भी बड़ी उपलब्धि होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा में आज से तीन दिन दूध की सप्लाई बंद, नियम तोड़ा तो लगेगा 51 हजार जुर्माना… जानें क्या है वजह
Kurukshetra01 Oct

हरियाणा में आज से तीन दिन दूध की सप्लाई बंद, नियम तोड़ा तो लगेगा 51 हजार जुर्माना… जानें क्या है वजह

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में दूध के उचित खरीद भाव और मिलावट के खिलाफ पशुपालकों…

पूरी खबर पढ़ें →
तावडू में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन 2 अक्टूबर : राजेश सहरावत
Nuh01 Oct

तावडू में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन 2 अक्टूबर : राजेश सहरावत

तावडू में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन 2 अक्तूबर को : राजेश सहरावत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के…

पूरी खबर पढ़ें →
थाने में ही बिछा जाल: लड़ाई-झगड़े के मामले से नाम निकलवाने की एवज में रिश्वत ले रहा SI गिरफ्तार, धरा गया  सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार
Kurukshetra01 Oct

थाने में ही बिछा जाल: लड़ाई-झगड़े के मामले से नाम निकलवाने की एवज में रिश्वत ले रहा SI गिरफ्तार, धरा गया  सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana सिविल लाइन थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को कैथल विजिलेंस…

पूरी खबर पढ़ें →
स्वस्थ आहार एवं पोषण जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
Bahraich01 Oct

स्वस्थ आहार एवं पोषण जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

*✍️जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज़ टीवी चैनल बहराइच* उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!