Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bilaspur

सिरगिट्टी क्षेत्र में कबाड़ियों का बढ़ता जमावड़ा बना चिंता का विषय बन्ना चौक से सिरगिट्टी चौक तक अवैध कबाड़ कारोबार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

01 Oct 2026, 01:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिरगिट्टी क्षेत्र में कबाड़ियों का बढ़ता जमावड़ा बना चिंता का विषय बन्ना चौक से सिरगिट्टी चौक तक अवैध कबाड़ कारोबार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग - बिलासपुर, छत्तीसगढ़

🚨 संतनु कुमार कुर्रे की report

सिरगिट्टी क्षेत्र में कबाड़ियों का बढ़ता जमावड़ा बना चिंता का विषय

बन्ना चौक से सिरगिट्टी चौक तक अवैध कबाड़ कारोबार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में इन दिनों कबाड़ कारोबार से जुड़ी गतिविधियों का जमावड़ा स्थानीय लोगों के बीच चिंता का विषय बनता जा रहा है। बन्ना चौक, सिरगिट्टी चौक सहित आसपास के विभिन्न इलाकों में कबाड़ के ढेर और कबाड़ियों की गतिविधियां लगातार नजर आने की बात सामने आ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कबाड़ कारोबार की आड़ में बिना अनुमति या नियमों का उल्लंघन कर गतिविधियां संचालित हो रही हैं, तो इसकी तत्काल जांच की जानी चाहिए। विशेष रूप से चोरी की संपत्ति, सरकारी सामग्री, विद्युत सामग्री, वाहन पार्ट्स अथवा अन्य संदिग्ध सामान की खरीद-बिक्री की संभावना को लेकर भी जांच आवश्यक है।

अब नजर सख्त कार्रवाई पर

क्षेत्रवासियों की मांग है कि संबंधित विभाग द्वारा कबाड़ी दुकानों और गोदामों का सत्यापन, दस्तावेजों की जांच तथा संदिग्ध कबाड़ की जांच की जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कबाड़ियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिरगिट्टी क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से कबाड़ का कारोबार कर रहा है अथवा चोरी के सामान की खरीद-बिक्री में संलिप्त पाया जाता है, तो ऐसे लोगों पर बिना किसी ढिलाई के सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

बन्ना चौक से सिरगिट्टी चौक तक बढ़ती कबाड़ गतिविधियों को लेकर अब प्रशासनिक स्तर पर जांच और कार्रवाई की उम्मीद है।

🔴 सवाल सीधा है—क्या कबाड़ कारोबार की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की होगी जांच?

क्षेत्रवासियों को अब सत्यापन और सख्त कार्रवाई का इंतजार है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बरोरा में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
Dhanbad01 Oct

बरोरा में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

बरोरा, धनबाद दुर्गापूजा में शांति और सुरक्षा को लेकर बरोरा पुलिस ने बरोरा थाना के प्रांगण में की…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में आज से तीन दिन दूध की सप्लाई बंद, नियम तोड़ा तो लगेगा 51 हजार जुर्माना… जानें क्या है वजह
Kurukshetra01 Oct

हरियाणा में आज से तीन दिन दूध की सप्लाई बंद, नियम तोड़ा तो लगेगा 51 हजार जुर्माना… जानें क्या है वजह

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में दूध के उचित खरीद भाव और मिलावट के खिलाफ पशुपालकों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!