Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

बरोरा में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

01 Oct 2026, 12:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बरोरा में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील - धनबाद, झारखंड

बरोरा, धनबाद
दुर्गापूजा में शांति और सुरक्षा को लेकर बरोरा पुलिस ने बरोरा थाना के प्रांगण में की बैठक,पूजा समितियों से शांतिपूर्ण और सौहार्द माहौल में आयोजन की अपील की,पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा,बरोरा थाना में जुटीं पूजा समितियां, व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा काफ़ी चर्चा । दुर्गापूजा के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर बुधवार को बरोरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कतरास इंस्पेक्टर रूस्तम अंसारी ने की।

बैठक में बरोरा, मुराइडीह, हरिणा, बेहराकुदर, टुंडू, खोनाठी समेत विभिन्न क्षेत्रों की दुर्गापूजा समितियों के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान पूजा आयोजन से जुड़ी तैयारियों, स्थानीय समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समिति सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।

कतरास इंस्पेक्टर रूस्तम अंसारी ने पूजा समितियों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सभी समितियां प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। पुलिस की ओर से आवश्यक सहयोग और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।

बैठक में थानेदार अभय कुमार, सचिव मिथिलेश कुमार, उपप्रमुख रंजीत सिंह, मुखिया विनोद नापित, दयाल महतो, महेंद्र सिंह, देवानंद राजभर, विनय पांडे, देवानंद साव, भोला रवानी, आजाद कुम्हार, छोटन अंसारी, मुन्ना अंसारी, भीमलाल रवानी, गोपाल सिंह, नागेश्वर सिंह, गौतम सिंह, शशि यादव और संतोष चौहान समेत अन्य लोग मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा में आज से तीन दिन दूध की सप्लाई बंद, नियम तोड़ा तो लगेगा 51 हजार जुर्माना… जानें क्या है वजह
Kurukshetra01 Oct

हरियाणा में आज से तीन दिन दूध की सप्लाई बंद, नियम तोड़ा तो लगेगा 51 हजार जुर्माना… जानें क्या है वजह

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में दूध के उचित खरीद भाव और मिलावट के खिलाफ पशुपालकों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!