Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़वा में व्यापक स्वच्छता श्रमदान

01 Oct 2026, 03:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

गढ़वा। स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत गुरुवार को गढ़वा में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ—स्वच्छता श्रमदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर परिषद गढ़वा एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने किया।IMG 20261001 WA0029कार्यक्रम की शुरुआत गोविंद उच्च विद्यालय, गढ़वा के मैदान से हुई। इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से चिनियां मोड़ से बीरेन्द्र तिवारी मार्ग तक स्वच्छता श्रमदान किया।IMG 20261001 WA0030श्रमदान के दौरान सड़क किनारे और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। साथ ही आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण में प्रशासन के साथ आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत हुआ पौधरोपण

स्वच्छता अभियान के बाद नए समाहरणालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। उपायुक्त सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।IMG 20261001 WA0033उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाने की जरूरत है। उन्होंने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कार्यालय एवं कार्यालय परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ वातावरण रहने से आमजनों के बीच भी सकारात्मक संदेश जाता है।IMG 20261001 WA0032

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपने घर, कार्यालय, गली-मोहल्ले और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छता के लक्ष्य को स्थायी रूप से हासिल करना संभव नहीं है।

सामूहिक जिम्मेदारी विकसित करना अभियान का उद्देश्य

‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ—स्वच्छता श्रमदान’ कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, जनभागीदारी को बढ़ावा देना और आमजनों को अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है।IMG 20261001 WA0035

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…

पूरी खबर पढ़ें →
एसपी कार्यालय के सामने पार्किंग की व्यवस्था नहीं, फरियादियों को हो रही परेशानी
Basti01 Oct

एसपी कार्यालय के सामने पार्किंग की व्यवस्था नहीं, फरियादियों को हो रही परेशानी

न्याय मार्ग पर 'वन-वे' का फरमान और पार्किंग का अकाल: न्याय की आस में पिसते फरियादी! बस्ती में…

पूरी खबर पढ़ें →
धौलपुर न्यूज़ | मनियां लोकेश कुमार एवं पुलिस जाप्ते की नई पहल, ग्रामीणों में चर्चा का विषय
Dholpur01 Oct

धौलपुर न्यूज़ | मनियां लोकेश कुमार एवं पुलिस जाप्ते की नई पहल, ग्रामीणों में चर्चा का विषय

धौलपुर न्यूज़ | मनियां लोकेश कुमार एवं पुलिस जाप्ते की नई पहल, ग्रामीणों में चर्चा का विषय धौलपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
राजाखेड़ा में वनभूमि अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से तारबंदी ढहाई गई धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र में वनभूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna01 Oct

झुके खंभे से मंडराया बड़ा खतरा: लिखित शिकायत के 2 महीने बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग, ठेकेदार और जेई ने झाड़ा पल्ला*

*बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़* *बिरसिंहपुर, सतना:* बिरसिंहपुर के *वार्ड नंबर 9, डफालियन मोहल्ला में बिजली विभाग* की तानाशाही और…

पूरी खबर पढ़ें →
पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख का जन्म दिवस,रोटरी क्लब पाली में सादगीपूर्ण मनाया,केवल रक्त दान शिविर आयोजित किया गया।
Pali01 Oct

पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख का जन्म दिवस,रोटरी क्लब पाली में सादगीपूर्ण मनाया,केवल रक्त दान शिविर आयोजित किया गया।

पाली 01अकटुंबर। पाली पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख का आज जन्मदिन,रोटरी क्लब पाली में जन्म दिवस पर रक्त दान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!