अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों को बताए कानूनी अधिकार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों को बताए कानूनी अधिकार
भभुआ/कैमूर, 01 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कैमूर के प्रांगण में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकार, भरण-पोषण, संपत्ति, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न मामलों में उपलब्ध विधिक उपायों की जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉ. शैल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध विधिक सेवाओं की जानकारी देते हुए माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों से अवगत कराया। पैनल अधिवक्ता विनय कुमार सिंह ने सरल भाषा में कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी।
पैरा-लीगल वॉलंटियर करमू सिंह ने भी विधिक सेवा प्राधिकार की सेवाओं के बारे में बताया। वृद्धजनों को कानूनी सहायता के लिए NALSA हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वृद्धजन महासचिव रामायण पाण्डेय ऐलोन सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे वृद्धजनों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ में विभिन्न समस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी स्निग्धा…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट में कथित अनुचित व्यवहार को लेकर एक…
पूरी खबर पढ़ें →
नरेश अग्रवाल के जन्मोत्सव पर व्यापारियों ने मनाया भव्य समारोह शाहाबाद, हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, शाहाबाद…
पूरी खबर पढ़ें →
सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) / गोपी अजय :- ग्राम पंचायत कोसमकुंडा के आश्रित ग्राम लखुरीडीह में ग्रामीणों की सुविधा के…
पूरी खबर पढ़ें →
पूजा पंडालों में सीसीटीवी और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य, चोरी-गृहभेदन रोकने के लिए आठ जोन और तीन सुपर जोन…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी रीठी वन विभाग के अनुसार कक्ष क्रमांक आरएफ-172 में पिछले करीब 15 दिनों से ग्रामीणों द्वारा लेंटाना…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।