Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

गयाजी के बेलागंज बाजार में हल्दी में सीसा लेड की मिलावट रोकने हेतु जागरूकता अभियान आयोजित l

02 Oct 2026, 01:37 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गयाजी के बेलागंज बाजार में हल्दी में सीसा लेड की मिलावट रोकने हेतु जागरूकता अभियान आयोजित l - गया, बिहार

प्रेस विज्ञप्ति

गया जी के बेला गंज बाजार में हल्दी में सीसा (लेड) की मिलावट रोकने हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

स्वास्थ्य विभाग, बिहार के खाद्य संरक्षा प्रकोष्ठ के सहयोग से तथा प्योर अर्थ इंडिया (Pure Earth India) एवं उद्यम मंत्र भारत लिमिटेड द्वारा गया जी के बेला गंज बाजार के हल्दी में सीसा (लेड) की मिलावट के प्रति व्यापारियों एवं विक्रेताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से "फूड सेफ्टी हेल्थ चेक" अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान में खाद्य संरक्षा विभाग के अभिहित पदाधिकारी श्री अजय कुमार, प्योर अर्थ इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर श्री अर्पित सिन्हा, उद्यम मंत्र भारत लिमिटेड के निदेशक श्री सौरभ समदर्शी तथा अन्य टीम सदस्यों ने भाग लिया।

अभियान के दौरान विक्रेताओं को हल्दी में सीसा (लेड) की मिलावट से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के निर्धारित मानकों के अनुसार हल्दी में लेड की अधिकतम स्वीकार्य मात्रा 10 माइक्रोग्राम प्रति ग्राम (µg/g) है। इससे अधिक मात्रा मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम उत्पन्न कर सकती है।

स्थल पर पोर्टेबल एक्स-रे फ्लोरेसेंस (pXRF) मशीन से हल्दी के 29नमूनों की जांच की गई। जांच के दौरान 18 नमूनों में लेड (सीसा) मानक से अधिक पाये गये, जो निर्धारित मानक से कई गुना अधिक तथा अत्यंत चिंताजनक है।

जांच के दौरान यह भी देखा गया कि 62% हल्दी की गांठों में अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में लेड पाया गया, जबकि 38% हल्दी की गांठें सुरक्षित पाई गई। इस आधार पर व्यापारियों को केवल विश्वसनीय एवं सुरक्षित स्रोतों से हल्दी की खरीद एवं बिक्री करने की सलाह दी गई।

खाद्य संरक्षा विभाग के अभिहित पदाधिकारी ने विक्रेताओं को यह भी अवगत कराया कि भविष्य में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

अभियान के अंत में सभी विक्रेताओं ने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में सीसा (लेड) युक्त अथवा संदिग्ध गुणवत्ता वाली हल्दी एवं अन्य खाद्य उत्पादों का क्रय-विक्रय नहीं करेंगे तथा सुरक्षित एवं मानक अनुरूप खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में पूर्ण सहयोग देंगे।

रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
[

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट का किया सांकेतिक बहिष्कार
Moradabad01 Oct

कांठ में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट का किया सांकेतिक बहिष्कार

कांठ में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट में कथित अनुचित व्यवहार को लेकर एक…

पूरी खबर पढ़ें →
नरेश अग्रवाल के जन्मोत्सव पर व्यापारियों ने मनाया भव्य समारोह
Hardoi01 Oct

नरेश अग्रवाल के जन्मोत्सव पर व्यापारियों ने मनाया भव्य समारोह

नरेश अग्रवाल के जन्मोत्सव पर व्यापारियों ने मनाया भव्य समारोह शाहाबाद, हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, शाहाबाद…

पूरी खबर पढ़ें →
लखुरीडीह में सीसी रोड निर्माण पर गंभीर सवाल, तकनीकी मानकों की अनदेखी
Sarangarh-Bilaigarh01 Oct

लखुरीडीह में सीसी रोड निर्माण पर गंभीर सवाल, तकनीकी मानकों की अनदेखी

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) / गोपी अजय :- ग्राम पंचायत कोसमकुंडा के आश्रित ग्राम लखुरीडीह में ग्रामीणों की सुविधा के…

पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस सख्त, डीजे बजा तो रद्द होगा पूजा समिति का लाइसेंस
Dhanbad01 Oct

धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस सख्त, डीजे बजा तो रद्द होगा पूजा समिति का लाइसेंस

पूजा पंडालों में सीसीटीवी और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य, चोरी-गृहभेदन रोकने के लिए आठ जोन और तीन सुपर जोन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!