नरेश अग्रवाल के जन्मोत्सव पर व्यापारियों ने मनाया भव्य समारोह
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नरेश अग्रवाल के जन्मोत्सव पर व्यापारियों ने मनाया भव्य समारोह
शाहाबाद, हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, शाहाबाद के तत्वावधान में संगठन के अध्यक्ष चौधरी महेंद्र कुमार सिंह राणा के नेतृत्व में पूर्व सांसद एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य नरेश अग्रवाल का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। घूंघट मैरिज लॉन में आयोजित समारोह में व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने केक काटकर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं और नरेश अग्रवाल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
समारोह में पंडित हर्ष पाण्डेय, भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, रामेश्वर दयाल गुप्ता, डॉ. मुरारी लाल गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता और आशीष गुप्ता समेत कई गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही। पत्रकार कमलेश मिश्रा ने भी समारोह में सहभागिता की।
कार्यक्रम में संगठन की महिला अध्यक्ष पल्लवी अमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, अनिल राठौड़, रामू राठौर, नीरज नरूला, राकेश राठौर, योगेश कुमार गुप्ता, विशाल गुप्ता, महामंत्री संदीप कुमार गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने नरेश अग्रवाल के सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र से जुड़े उनके योगदान को याद करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही व्यापारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल रहा। व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पूजा पंडालों में सीसीटीवी और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य, चोरी-गृहभेदन रोकने के लिए आठ जोन और तीन सुपर जोन…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल में महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में डीएसएम इंटर कॉलेज के मैदान में बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ के तत्वावधान में गुरुवार…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी रीठी वन विभाग के अनुसार कक्ष क्रमांक आरएफ-172 में पिछले करीब 15 दिनों से ग्रामीणों द्वारा लेंटाना…
पूरी खबर पढ़ें →
जेल मंत्री के निर्देशानुसार जेलों में बंदियों के पुनर्वास और सुधार की नई पहल, कौशल का दिया जा…
पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर की नजीबाबाद तहसील में, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की,26 बीघा जमीन हड़पने का तानाबाना बुना…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।