Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

चैनगढ़ में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर,ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच।।

01 Oct 2026, 09:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चैनगढ़ में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर,ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच।। - रांची, झारखंड

चैनगढ़ में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर,ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

बुढ़मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगांव मंडल की ओर से चैनगढ़ पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने किया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार महतो बाजपेयी शामिल हुए। उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से जानकारी ली तथा सेवा कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान बीपी, ब्लड शुगर, नेत्र जांच एवं रक्त जांच समेत विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। गंभीर एवं जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार और जांच के लिए उचित मार्गदर्शन भी दिया गया।
स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण, जांच एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने बुढ़मू सामुदायिक केंद्र से आए स्वास्थ्यकर्मियों, रांची से पहुंचे चिकित्सकों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री शंकर कुमार महतो, मंत्री सोनम देवी, बूथ अध्यक्ष सरत्तू मुंडा, छोटेलाल मुंडा, राजू पाहन, रफिक अंसारी, सोनी देवी समेत भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वैष्णव समाज ने पेश की सहयोग की मिसाल कोमा में चल रहे महेश वैष्णव के उपचार हेतु समाजजनों ने बढ़ाया मदद का हाथ, 55 हजार रुपए से अधिक की सहायता जुटी
Udaipur01 Oct

वैष्णव समाज ने पेश की सहयोग की मिसाल कोमा में चल रहे महेश वैष्णव के उपचार हेतु समाजजनों ने बढ़ाया मदद का हाथ, 55 हजार रुपए से अधिक की सहायता जुटी

उदयपुर/नीमच | संवाददाता मध्यप्रदेश के नीमच जिले के पलसोड़ा निवासी महेश वैष्णव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से…

पूरी खबर पढ़ें →
रीठी वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण का प्रयास विफल नव अमले ने खोदी300 अतिक्रमण रोधी ट्रेंच
Katni01 Oct

रीठी वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण का प्रयास विफल नव अमले ने खोदी300 अतिक्रमण रोधी ट्रेंच

कटनी रीठी। रीठी वन परिक्षेत्र के ग्राम कुम्हरवारा में वन भूमि पर खेती के उद्देश्य से किए जा…

पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राष्ट्रीय बुद्धजन दिवस पर कवरसिका गाव मे विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।
Nuh01 Oct

अंतर्राष्ट्रीय बुद्धजन दिवस पर कवरसिका गाव मे विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंवरसिका गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नूंह, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!