म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


श्री बंशीधर नगर/रमना (गढ़वा)। रमना अंचल कार्यालय के निलंबित अंचल निरीक्षक दिवाकर सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
भूमि के म्यूटेशन एवं अपडेशन के नाम पर कथित रूप से अवैध राशि लेने के आरोप से जुड़े मामले में श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने उन्हें समन जारी किया है। जारी नोटिस के अनुसार दिवाकर सिंह को आगामी 23 अक्टूबर को अनुमंडल कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है।
जानकारी के अनुसार दिवाकर सिंह वर्तमान में निलंबित हैं तथा उनका मुख्यालय भंडरिया अंचल कार्यालय निर्धारित किया गया है। अनुमंडल कार्यालय से जारी नोटिस में बताया गया है कि उपायुक्त, गढ़वा के आदेश के आलोक में उनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित किया गया है।
यह मामला 20 मई 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से जुड़ा बताया गया है। वायरल वीडियो में भूमि नामांतरण और अपडेशन के नाम पर कथित रूप से राशि लेने तथा काम नहीं होने की स्थिति में राशि वापस करने की बात सामने आने का उल्लेख नोटिस में किया गया है।
इसके अलावा गिद्धी गांव निवासी संजय चंद्रवंशी की शिकायत का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने भूमि नामांतरण एवं अपडेशन के लिए राशि लिए जाने का आरोप लगाया था।
मामले की विभागीय जांच के लिए एसडीओ प्रभाकर मिर्धा को संचालन पदाधिकारी तथा रमना अंचल अधिकारी को प्रस्तोता पदाधिकारी बनाया गया है। विभागीय प्रक्रिया के तहत दिवाकर सिंह को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर संबंधित कागजी साक्ष्य, स्पष्टीकरण एवं अपना लिखित बचाव बयान प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
नोटिस में कहा गया है कि यदि निर्धारित तिथि को संबंधित पदाधिकारी अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उपलब्ध अभिलेखों एवं साक्ष्यों के आधार पर विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। अब विभागीय जांच के दौरान आरोपों, संबंधित पक्ष के जवाब और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उदयपुर/नीमच | संवाददाता मध्यप्रदेश के नीमच जिले के पलसोड़ा निवासी महेश वैष्णव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी रीठी। रीठी वन परिक्षेत्र के ग्राम कुम्हरवारा में वन भूमि पर खेती के उद्देश्य से किए जा…
पूरी खबर पढ़ें →
*गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की व्यवस्था पर उपभोक्ताओं ने उठाए सवाल — डबल काउंटर, अतिरिक्त गाड़ी और…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * 02 अक्टूबर 2026 (गांधी जयंती) के अवसर पर…
पूरी खबर पढ़ें →
*गुरु कृपा इंडियन गैस एजेंसी की व्यवस्था पर उपभोक्ताओं ने उठाए सवाल — डबल काउंटर, अतिरिक्त गाड़ी और…
पूरी खबर पढ़ें →
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंवरसिका गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नूंह, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।