समाज कल्याण सप्ताह अंतर्गत 01 अक्टूबर 2026 को सेवा सामिति वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया.

समाज कल्याण सप्ताह अंतर्गत 01 अक्टूबर 2026 को सेवा सामिति वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया.
पाली 01 अक्टूम्बर। कार्यक्रम में मुख्य अथिति श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली, द्वारा वृद्धजनों के विधिक अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई, सेवा समिति से अध्यक्ष श्री प्रमोद जेथलिया जी द्वारा सेवा समिति के विभिन्न कार्यों व वृद्धाश्रम, डे केयर सेंटर व हेल्थ केयर सम्बंधित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई
उप निदेशक ज्योति प्रकाश अरोड़ा ने समाज कल्याण सप्ताह में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत की गई व चिकत्सा विभाग से डॉ गुलशन कुमार व जीतेन्द्र चौधरी ने वृद्ध जन के चिकत्सा व स्वास्थ सम्बंधित जानकारी प्रदान की गई.
इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री विक्रम सिंह भाटी व प्रमोद जी जेथलीय व अन्य अथितिगण द्वारा अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर श्री अरुण सुर्यवंशी, श्री बाबू लाल सुथार, श्री जय नारायण अरोड़ा, श्री भवानी शंकर सोनी, श्री राम सिंह गोड़, श्री सुर्य प्रकाश लढढा तथा वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, बाली को वृद्ध कल्याण व सामजिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र, शाल, श्री फल प्रदान कर बहुमान किया गया.
मंच संचालक श्री मांगी लाल द्वारा किया गया व कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पाली श्री संजय वैष्णव, श्री अंकित शर्मा, अमराराम, सुर्य प्रकाश, अनुजा निगम से महिपाल लालसा, अल्पसंख्यक विभाग से प्रशांत दवे व सेवा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे.
कार्यक्रम में सेवा समिति वृद्धाश्रम, डे केयर सेंटर के वृद्धजन के साथ ही जिले के अन्य वृद्ध जनों ने सहभागिता सुनश्चित करते हुए कार्यक्रम में 150 वृद्धजनों ने भाग लिया.
अंत मे अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.
इसके पश्चात सांय 6.00 बजे माननीय मुख्यमंत्री महोदय के मुख्य अथितीय में आयोजित राज्य स्तर अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर आयोजित वृद्ध जन संवाद कार्यक्रम में सेवा समिति वृद्धाश्रम, सफल सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम व दिव्यांग सेवा संस्थान द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह के वृद्धजन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सम्मिलित हुए और उक्त कार्यक्रम में श्री बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर व श्री बिरजू गोपाल चौधरी, OSD – इलेक्शन उपस्थित रहे.
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







