Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

विकसित भारत जन सेवा योजना अभियान के तहत महापौर नमिता विकास बुबकिया ने पीएम स्वनिधि एवं पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से किया संवाद

01 Oct 2026, 09:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विकसित भारत जन सेवा योजना अभियान के तहत महापौर नमिता विकास बुबकिया ने पीएम स्वनिधि एवं पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से किया संवाद - PALI, राजस्थान

विकसित भारत जन सेवा योजना अभियान के तहत महापौर नमिता विकास बुबकिया ने पीएम स्वनिधि एवं पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से किया संवाद

01अक्टूबर । विकसित भारत जन सेवा योजना अभियान के तहत आज नगर निगम पाली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित महापौर नमिता विकास बुबकिया ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभ के संबंध में जानकारी ली।
कार्यक्रम में महापौर नमिता विकास बुबकिया आयुक्त नगर निगम पाली देवीलाल बोचल्या जिला परियोजना अधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित कनिष्ठ सहायक भगवती देवी पार्षद निर्मल जोशी पार्षद विक्रमपाल सिंह पार्षद दिनेश पूर्व पार्षद विकास बुबकिया पार्षद प्रतिनिधि शिवराम जी शेरसिंह सहित पीएम स्वनिधि एवं पीएम आवास योजना से जुड़े कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान
महापौर नमिता विकास बुबकिया ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं की जानकारी देकर उनसे भी जुड़ने का आह्वान किया।
आयुक्त नगर निगम पाली देवीलाल बोचल्या ने कहा कि जिन लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त किया है, वे अपने आसपास के अन्य पात्र लोगों को भी योजनाओं की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
पीएम स्वनिधि योजना से स्वरोजगार को मिल रहा प्रोत्साहन
जिला परियोजना अधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित ने प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के माध्यम से फुटकर विक्रेताओं जैसे सब्जी फल-फूल विक्रेताओं एवं अन्य केबिन संचालकों सहित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें गिग वर्कर ट्रांसपोर्ट वर्कर, घरेलू कामगार भवन निर्माण श्रमिक हॉकर वेस्ट वर्कर रैग पिकर एवं दस्तकार आदि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को बिना गारंटी प्रथम चरण में ₹15000 तक द्वितीय चरण में ₹25000 तक तथा तृतीय चरण में ₹50000 तक ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत अब तक जिले में लगभग 4,500 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है तथा पाली जिला पूरे राज्य में चौथे स्थान पर है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत जिले में 656 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।
45 लाभार्थियों को चेक वितरण
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 25 लाभार्थियों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के 20 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। लाभार्थियों ने योजनाओं से मिल रहे लाभ के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार तथा नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना, योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा लाभार्थियों के अनुभवों के माध्यम से अन्य पात्र लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वैष्णव समाज ने पेश की सहयोग की मिसाल कोमा में चल रहे महेश वैष्णव के उपचार हेतु समाजजनों ने बढ़ाया मदद का हाथ, 55 हजार रुपए से अधिक की सहायता जुटी
Udaipur01 Oct

वैष्णव समाज ने पेश की सहयोग की मिसाल कोमा में चल रहे महेश वैष्णव के उपचार हेतु समाजजनों ने बढ़ाया मदद का हाथ, 55 हजार रुपए से अधिक की सहायता जुटी

उदयपुर/नीमच | संवाददाता मध्यप्रदेश के नीमच जिले के पलसोड़ा निवासी महेश वैष्णव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से…

पूरी खबर पढ़ें →

रीठी वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण का प्रयास विफल नव अमले ने खोदी300 अतिक्रमण रोधी ट्रेंच
Katni01 Oct

रीठी वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण का प्रयास विफल नव अमले ने खोदी300 अतिक्रमण रोधी ट्रेंच

कटनी रीठी। रीठी वन परिक्षेत्र के ग्राम कुम्हरवारा में वन भूमि पर खेती के उद्देश्य से किए जा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!