Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

अंतर्राष्ट्रीय बुद्धजन दिवस पर कवरसिका गाव मे विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

01 Oct 2026, 09:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अंतर्राष्ट्रीय बुद्धजन दिवस पर कवरसिका गाव मे विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित। - नूँह, हरियाणा

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंवरसिका गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नूंह, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वीरवार को एनजीओ न्यू गुरुकुल एजुकेशन सोसायटी के सहयोग से गांव कंवरसिका में विशेष विधिक जागरूकता एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, नूंह नेहा गुप्ता ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों, सम्मानजनक जीवन, भरण-पोषण एवं संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं और उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करना परिवार तथा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण से संबंधित कानूनों, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

जरूरतमंद व्यक्तियों को अपने कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित योजनाओं तथा जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी साझा की, जिससे उन्हें उपलब्ध कानूनी एवं कल्याणकारी सेवाओं से जोड़ने में सहायता मिली। कार्यक्रम का सकारात्मक प्रभाव यह रहा कि वृद्धजनों में अपने कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा उन्हें यह जानकारी मिली कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या, भरण-पोषण अथवा संरक्षण से संबंधित परेशानी की स्थिति में वे जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण से निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इससे वरिष्ठ नागरिकों में अपने अधिकारों के प्रति विश्वास बढ़ाने तथा उनके लिए सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश गया। कार्यक्रम में न्यू गुरुकुल एजुकेशन सोसायटी के प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं बड़ी संख्या में वृद्धजनों ने भाग लिया।

आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज में उनके प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वैष्णव समाज ने पेश की सहयोग की मिसाल कोमा में चल रहे महेश वैष्णव के उपचार हेतु समाजजनों ने बढ़ाया मदद का हाथ, 55 हजार रुपए से अधिक की सहायता जुटी
Udaipur01 Oct

वैष्णव समाज ने पेश की सहयोग की मिसाल कोमा में चल रहे महेश वैष्णव के उपचार हेतु समाजजनों ने बढ़ाया मदद का हाथ, 55 हजार रुपए से अधिक की सहायता जुटी

उदयपुर/नीमच | संवाददाता मध्यप्रदेश के नीमच जिले के पलसोड़ा निवासी महेश वैष्णव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से…

पूरी खबर पढ़ें →

रीठी वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण का प्रयास विफल नव अमले ने खोदी300 अतिक्रमण रोधी ट्रेंच
Katni01 Oct

रीठी वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण का प्रयास विफल नव अमले ने खोदी300 अतिक्रमण रोधी ट्रेंच

कटनी रीठी। रीठी वन परिक्षेत्र के ग्राम कुम्हरवारा में वन भूमि पर खेती के उद्देश्य से किए जा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!