Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

जेल मंत्री के निर्देशानुसार जेलो मे बदियो के पुनर्वास और सुधार की नई पहल।

01 Oct 2026, 10:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जेल मंत्री के निर्देशानुसार जेलो मे बदियो के पुनर्वास और सुधार की नई पहल। - नूँह, हरियाणा

जेल मंत्री के निर्देशानुसार जेलों में बंदियों के पुनर्वास और सुधार की नई पहल, कौशल का दिया जा रहा प्रशिक्षण।

नूंह, 1 अक्टूबर। किसी भी सभ्य समाज का निर्माण उसकी सोच पर निर्भर करता है। प्रदेश के जेल मंत्री अरविंद शर्मा के प्रयासों से प्रदेश की जेलों में बंदियों एवं कैदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए जेल विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी मुहिम के तहत वीरवार को जिला जेल नूंह में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रीजमस्टार्ट इंडिया फाउंडेशन के निदेशक जैज एवं रोजी चीतल ने जेल के बंदियों को कौशल विकास की जानकारी दी तथा इसके महत्व और भविष्य की जरूरतों के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास बंदियों के पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कौशल सीखकर बंदी जेल से बाहर जाने के बाद समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकते हैं और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से बंदियों को विभिन्न प्रकार के कौशल सिखाने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बंदियों के लिए रोजगार की व्यवस्था करने में भी सहयोग किया जाता है, ताकि जेल से बाहर आने के बाद वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर सकें। जैज एवं रोजी चीतल ने बताया कि वे इंग्लैंड की जेलों में भी कैदियों के पुनर्वास एवं सुधार के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंदियों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना इस मुहिम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिला जेल नूंह में चलाई जा रही सुधार एवं पुनर्वास की इस मुहिम को सफल बनाने में जेल अधीक्षक बिमला देवी, उप अधीक्षक सत्यभान एवं हिमांशु चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जेल अधीक्षक बिमला देवी ने कहा कि बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास के लिए इस प्रकार की गतिविधियां समाज को सकारात्मक दिशा देने में अहम योगदान देती हैं। उन्होंने कहा कि बंदियों को कौशल प्रशिक्षण एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें भविष्य में सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए तैयार किया जा सकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस सख्त, डीजे बजा तो रद्द होगा पूजा समिति का लाइसेंस
Dhanbad01 Oct

धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस सख्त, डीजे बजा तो रद्द होगा पूजा समिति का लाइसेंस

पूजा पंडालों में सीसीटीवी और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य, चोरी-गृहभेदन रोकने के लिए आठ जोन और तीन सुपर जोन…

पूरी खबर पढ़ें →
वैष्णव समाज ने पेश की सहयोग की मिसाल कोमा में चल रहे महेश वैष्णव के उपचार हेतु समाजजनों ने बढ़ाया मदद का हाथ, 55 हजार रुपए से अधिक की सहायता जुटी
Udaipur01 Oct

वैष्णव समाज ने पेश की सहयोग की मिसाल कोमा में चल रहे महेश वैष्णव के उपचार हेतु समाजजनों ने बढ़ाया मदद का हाथ, 55 हजार रुपए से अधिक की सहायता जुटी

उदयपुर/नीमच | संवाददाता मध्यप्रदेश के नीमच जिले के पलसोड़ा निवासी महेश वैष्णव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से…

रीठी वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण का प्रयास विफल नव अमले ने खोदी300 अतिक्रमण रोधी ट्रेंच
Katni01 Oct

रीठी वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण का प्रयास विफल नव अमले ने खोदी300 अतिक्रमण रोधी ट्रेंच

कटनी रीठी। रीठी वन परिक्षेत्र के ग्राम कुम्हरवारा में वन भूमि पर खेती के उद्देश्य से किए जा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!